Ranveer Singh ने हवा में लहराई राइफल! फिर छीना फैन का मोबाइल, वायरल हुआ वीडियो

Published : Nov 20, 2025, 05:26 PM ISTUpdated : Nov 20, 2025, 06:16 PM IST
Ranveer Singh

सार

रणवीर सिंह ने राइफल हवा में लहराई, जो प्रॉप बताई जा रही है। यह वीडियो उनकी फिल्म धुरंधर के प्रमोशन इवेंट का हिस्सा है। हालांकि फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Ranveer Singh Sways Prop Rifle: रणवीर सिंह बेहद एनर्जेटिक एक्टर हैं। वे पब्लिक प्लेस पर भी अपने फैंस के लिए कुछ ना कुछ एंटरटेनिंग करते रहे हैं। इस बार उन्होंने नया कारनामा किया है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोर रहा है, जिसमें वे राइफल को हवा में लहराते नजर आए। दिखने में एकदम ओरिजनल राइफल उन्हें कहां से मिली, इसको लेकर भी कई दावा सोशल मीडिया पर किए जा रहे हैं।

क्या रणवीर सिंह की धुरंधर से है राइफल कनेक्शन

रैडिट अकाउंट r/BollyBlindsNGossip पर शेयर किए गए वीडियो के बारे में कुछ यूजर्स का कहना है कि ये उनकी अपकमिंग मूवी "धुरंधर" के प्रमोशनल इवेंट का है। इस मूवी की शूटिंग पंजाब में हुई है। जहां रणवीर सिंह ने अपने किरदार के लिए कई एक्शन सीन्स शूट किए हैं।

इस वीडियो में रणवीर सिंह राइफल लेकर उसे पूरे उत्साह से हवा में लहराते हैं, जिससे कई फैंस और दर्शक हैरान हो गए। सोशल मीडिया पर सवाल उठे कि क्या यह असली राइफल थी या फिर एक प्रॉप। एक्सपर्ट और फैंस ने कयास लगाते हुए कहा कि भारत में असली असॉल्ट राइफल जैसे एम4 या एआर15 आम जनता के लिए नहीं होती, और ऐसे हथियार केवल सेना या विशेष सुरक्षा बलों के पास ही होते हैं। इसलिए वीडियो में दिखाई गई राइफल प्रॉप हो सकती है। वहीं जिस तरह से पब्लिक प्लेस पर उन्होंने राइफल उछाली, उससे तो लगता है कि ये प्रॉप ही हो सकता है।

धुरंधर में दिखेगी बड़ी स्टारकास्ट

इस बीच बता दें कि रणवीर सिंह के फिल्म "धुरंधर" की एक स्पॉय थ्रिलर है, जिसमें भारत-पाकिस्तान के बीच के विवाद को दिखाया जाएगा। इसमें संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन और अर्जुन रामपालभी अहम रोल निभाएंगे। रणवीर इस फिल्म में स्ट्रेटजिक अफसर के किरदार में नजर आ सकते हैं। हालांकि उनके किरदार के विषय में अभी खुलासा नहीं किया गया है।

 

 

इस वीडियो पर फैंस ने जोरदार कमेंट किए हैं। कई यूजर्स ने रणवीर सिंह के लुक को स्टनिंग बताया है। कुछ लोगों ने राइफल वाले पोज पर भी जोरदार कमेंट किए हैं। 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Read more Articles on

Recommended Stories

दूसरी मंजिल पर सो रही लड़की का चुराया हार, CCTV में कैद हुआ चोर का जुगाड़
बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video