
नई दिल्ली। अमरीका के फ्लोरिडा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक रियल एस्टेट एजेंट ने घर बेचने के लिए अजीबो-गरीब दावा ऑफर दिया है। हालांकि, इस एजेंट की ओर से विज्ञापन में दिए गए ऑफर को जानने-सुनने के बाद घर खरीददारों की भीड़ भी लग रही है।
दरअसल, यह रियल एस्टेट एजेंट एक 43 वर्षीय महिला है और इनका नाम है क्रिस्टल बॉल। उन्होंने अपना पुराना घर बेचने की पेशकश की है और इसके लिए जो ऑफर निकाला वह जानने के बाद आप चौंक जाएंगे। क्रिस्टल ने इस बिक्री में घर के साथ-साथ अपने पूर्व पति को भी शामिल किया है। उन्होंने दावा किया है कि उनका यह पूर्व पति नए खरीददार के लिए खाना पकाएगा और घर की सफाई भी करेगा।
सोशल मीडिया पर लिस्टेड किया विज्ञापन
क्रिस्टल के पास तीन संपत्ति है, जिनमें से एक को उन्होंने बिक्री के लिए विज्ञापन निकाला है। यह विज्ञापन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर भी सूचीबद्ध है। इस विज्ञापन में फोटो भी हैं, जिनमें उनके 54 वर्षीय पूर्व पति रिचर्ड चैलो को घर के चारों तरफ अलग-अलग तरीके से पोज देते हुए दिखाया गया है। इसमें रिचर्ड अपनी मजबूत बॉडी का प्रदर्शन भी कर रहे हैं।
घर की कीमत करीब सात लाख डॉलर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, क्रिस्टल और रिचर्ड की शादी करीब सात साल पहले हुई थी, मगर हाल ही में वे दोनों अलग हो गए हैं। क्रिस्टल ने अपनी इस संपत्ति की बिक्री में रिचर्ड को भी शामिल किया है। यह प्रापर्टी पनामा बीच सिटी में है और इस फ्लैट में तीन बेडरूम, दो बाथरूम, एक आंगन, पूल और एक हॉट टब भी है। क्रिस्टल के अनुसार, अगर इस प्रापर्टी के साथ कोई ऐसा खरीददार मिला, जो उनके पूर्व पति रिचर्ड को भी साथ में लेता है, तो वह उसे डिस्काउंट भी देंगी। उन्होंने घर की कीमत 6 लाख 99 हजार डॉलर लगाई है और इसमें उनके पूर्व पति भी शामिल हैं।
महिला ने विज्ञापन में दावा किया है उनके पूर्व पति रिचर्ड को घर के साथ जो भी लेगा वह उसके लिए केयर टेकर के तौर पर रहेंगे। रिचर्ड न सिर्फ घर की साफ-सफाई और खाना बनाने में मदद करेंगे बल्कि, कोई जरूरत पड़ने पर या टूट-फूट के दौरान मरम्मत आदि कार्य कराने में भी सहयोग करेंगे।
अभी तो महंगाई शुरू हुई है! रूस-यूक्रेन युद्ध नहीं रूका तो दुनिया में आएगा अकाल
बीयर पीने वालों आप भी मनाइए रूस और यूक्रेन का युद्ध जल्दी निपट जाए, वरना
गरीब पिता की मजबूरी! एंबुलेंस ने मांगी मोटी रकम तो बाइक पर 90 किमी ले गया बेटे का शव
पारा पहुंचा 40 पार तो महिला ने गैस बचाते हुए कार की बोनट पर पकाई रोटी
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News