शादी के दौरान दूल्हे ने किया कुछ ऐसा कि बचाने आ गए लोग

Published : Oct 31, 2022, 08:30 AM IST
शादी के दौरान दूल्हे ने किया कुछ ऐसा कि बचाने आ गए लोग

सार

वैसे तो शादी के दौरान पति-पत्नी बहुत खुश होते हैं। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शादी के दौरान पति मुझे बचा लो की अपील कर रहा है।  

ट्रेंडिंग डेस्क : सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ फनी और एंटरटेनिंग वायरल होता रहता है। जिसे देखकर हम भी अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाते है। कुछ इसी तरह से एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जिसमें शादी के दौरान एक शख्स हेल्प मी की गुहार लगा रहा है और चुपके से अपना फोन दिखा रहा है। ट्विटर पर उनका यह रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भी उसकी मदद के लिए मजेदार सजेशन दे रहे हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं यह फनी और मजेदार वीडियो...

शादी से भागना चाहता है यह शख्स! 
ट्विटर पर The Figen नाम की यूजर ने 10 सेकंड का यह वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक शख्स चर्च में अपनी दुल्हन के साथ खड़ा हुआ है और पीछे से अपना फोन दिखा रहा है। इस फोन को ध्यान से देखने पर नजर आ रहा है कि इसमें लिखा हुआ है हेल्प मी... यानी कि मुझे इस शादी से बचाओ। इस दौरान दुल्हन उससे कुछ बात करती नजर आ रही है। लेकिन उसकी नजर फोन पर नहीं पड़ी नहीं तो बेचारे दूल्हे की क्या हालत होती यह तो देखने लायक होता। वीडियो में दूल्हा दुल्हन दोनों फादर के सामने फेस करके खड़े हुए हैं और इस दौरान दूल्हा अपना हाथ पीछे करके अपने फोन में हेल्प मी लिखा हुआ दिखा रहा है।

नेटीजंस कर रहे मजेदार कमेंट 
ट्विटर पर दूल्हा दुल्हन की शादी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा और अब तक 31.3K यूजर इसे देख चुके हैं। वहीं हजारों लोगों ने इसे लाइक और रिट्वीट भी किया। खूब सारे नेटीजंस इस पर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। एक में लिखा कि भाई अब तो तुझे स्वयं परमेश्वर ही बचा सकते हैं। तो वहीं, एक यूजर ने हंसती हुई इमोजी शेयर करते हुए लिखा कि यह तो गया। एक ने लिखा कि इसे मदद की जरूरत है कृपया कोई मदद करें। एक यूजर ने मजेदार कमेंट करते हुए लिखा कि यह जिंदगी भर के लिए तुम्हारी लाइन हो गई है। इसी तरह से कई लोगों ने इस पर कमेंट किए। एक ने तो लिख दिया कि आशा करता हूं कि यह सिर्फ मजाक कर रहा होगा, नहीं तो यह वीडियो वायरल होने के बाद इसका डिवोर्स पक्का है।

और पढ़ें: आंटी जी के देसी ठुमके देख दंग रह जाएंगे आप, गोविंदा भी हो जाएंगे फिदा

बेटी को पिता या बहन को भाई पसंद आ जाए, तो फिजिकल रिलेशन बनाने से नहीं हिचकते, चर्चा में हैं ये विचित्र लोग

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल