अगर इस देश के नागरिकों ने की भारत की यात्रा को तीन साल के लिए लगेगा ट्रैवल बैन

Published : Jul 28, 2021, 12:31 PM IST
अगर इस देश के नागरिकों ने की भारत की यात्रा को तीन साल के लिए लगेगा ट्रैवल बैन

सार

सऊदी अरब की रेड लिस्ट में भारत भी शामिल है। भारत के अलावा अफगानिस्तान, अर्जेंटीना, ब्राजील, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, लेबनान और पाकिस्तान समेत कई देश शामिल हैं। 

ट्रेंडिंग डेस्क. सऊदी अरब कोरोना वायरस (COVID-19) और इसके नए वैरिएंट को रोकने के लिए अपने नागरिकों को धमकी दी है। सऊदी अरब (Saudi Arabia) ने कहा है कि वह किंगडम के रेड लिस्ट (Red List) वाले सूची में शामिल देशों की यात्रा करने वाले नागरिकों पर तीन साल का यात्रा प्रतिबंध (Travel Ban) लगाएगा। यब जानकारी न्यूज एजेंसी एसपीए ने मंगलवार को दी।

एसपीए ने गृह मंत्रालय के एक अनाम अधिकारी के हवाले से कहा कि कुछ सऊदी नागरिकों ने ट्रैवल नियमों का उल्लंघन किया है। इन्हें मई में अधिकारियों से बिना अनुमति लिए यात्रा करने की इजाजत दी गई थी। मार्च 2020 के बाद ऐसा पहली बार हुआ था। अधिकारी ने बताया कि जो कोई भी नियमों को तोड़ते हुए मिलेगा, उनकी वापसी पर उन्हें कानून के तहत सजा दी जाएगी और भारी दंड भी दिया जाएगा इसके साथ ही तीन साल के लिए यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।


भारत भी शामिल है रेड लिस्ट में
सऊदी अरब की रेड लिस्ट में भारत भी शामिल है। भारत के अलावा अफगानिस्तान, अर्जेंटीना, ब्राजील, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, लेबनान और पाकिस्तान समेत कई देश शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि नागरिकों को अभी भी सीधे या किसी अन्य देश से इन राज्यों या किसी अन्य देश में यात्रा करने पर प्रतिबंध है। जो अभी तक महामारी को नियंत्रित नहीं कर पाए हैं या जहां नए वैरिएंट तेजी से फैल रहे हैं। 

PREV

Recommended Stories

आसमान से होगी रंगीन रोशनी की बरसात? नोट करें डेट और टाइम
MBBS छात्रा की शर्मनाक करतूत, जूनियर टीम से हारी तो किया कांड, वीडियो देख बोले लोग शर्म करो