
ट्रेंडिंग डेस्क. अर्जेंटीना के लोबोस से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक स्कायडाइवर ने सोचा नहीं होगा कि डाइविंग के दौरान ली गई एक तस्वीर उसकी आखिरी तस्वीर बनकर रह जाएगी। दरअसल, रविवार को 61 साल के स्कायडाइवर हेक्टर डेरिया की स्कायडाइविंग के दौरान गिरकर मौत हो गई।
नहीं खुला स्कायडाइवर का पैराशूट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 61 साल के हेक्टर डेरियो रोमांच के लिए स्कायडाइविंग कर रहे थे। कई हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाते हुए उनकी एक तस्वीर भी साथी स्काइयडाइवर ने ली थी। जंप के दौरान डेरियो ने पैराशूट खोलने की कोशिश की पर वह ठीक से नहीं खुला और उनकी जमीन पर गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। मेडिकल टीम जब उनके पास पहुंची तो वे मृत पाए गए। हेक्टर डेरियो ब्यूनस आयर्स के रहने वाले थे।
गिरते ही हो गई थी स्कायडाइवर की मौत
इस घटना को लेकर लोबोस के मेडिकल डिपार्टमेंट ने बयान जारी किया है। इस बयान में कहा गया कि ऐसा प्रतीत होता है कि हेक्टर की जमीन से टकराते ही मौत हो गई। हालांकि, उनका पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है।
अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें…
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News