पकड़ में आया सबसे बड़ा अजगर, 122 अंडों के साथ मादा को पकड़वाने में नर ने मदद की

हाल ही में अब तक का सबसे बड़ा अजगर पकड़ा गया है। इस मादा अजगर की लंबाई पांच मीटर है, जबकि वजन 98 किलो। यह 122 अंडों के साथ प्रेग्नेंट थी और इसे पकड़वाने में नर अजगर की मदद ली गई।

Asianet News Hindi | Published : Jun 26, 2022 7:55 AM IST

नई दिल्ली। अमरीका के फ्लोरिडा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अजगर यानी पायथन पकड़ा, जिसे अब तक का सबसे बड़ा और भारी अजगर बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह एक मादा अजगर थी और इसे पकड़ने के लिए टीम ने एक नर अजगर की मदद ली थी। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मादा अजगर को फ्लोरिडा के जंगल से पकड़ा गया। इसका वजन जब पकड़ा गया तब 98 किलो था और इसकी लंबाई 5 मीटर थी। रिपोर्ट में बताया गया है कि यह मादा अजगर प्रेग्नेंट थी और इसने 122 अंडे देने थे। टीम ने जब इसे पकड़ा, तब इसने थोड़ी देर पहले ही एक हिरन का शिकार किया था। इसे काबू में करने के लिए दूसरे नर अजगर की मदद ली गई और लगभग 20 मिनट की कड़ी मेहनत के बाद यह काबू में आ सकी थी। 

नर अजगर में लगाया था ट्रांसमीटर, उसकी मदद से पकड़ी गई मादा अजगर 
इस मादा अजगर को पकड़ने के लिए फ्लोरिडा एवरग्लेड फॉरेस्ट रेंज से पकड़ा गया। इस मादा अजगर को पकड़ने के लिए जिस नर अजगर की मदद ली गई उसके अंदर टीम ने रेडियो ट्रांसमीटर लगाया हुआ था। इस टीम ने इससे पहले एक नर अजगर को पकड़ा था और यह सबसे बड़ा नर अजगर बताया गया। इसका कुल वजन 63 किलो थी और लंबाई 4.87 मीटर थी। 

दस साल में एक हजार अजगर पकड़े गए, सबसे ज्यादा पकड़ने वाले सम्मानित होते हैं 
अमरीका में दूसरी प्रजातियों को संरक्षित करने के लिए अजगरों को पकड़ा जा रहा है। खासकर फ्लोरिडा में इसकी जरूरत अधिक थी। पायथन प्रोग्राम के नाम से यह कैंपेन वर्ष 2013 में शुरू किया गया था और बीते करीब दस साल में अब तक एक हजार अजगरों को पकड़कर दूसरी जगह ले जाया गया। फ्लोरिडा में अजगरों को पकड़ने के लिए हर साल प्रतियोगिता भी आयोजित होती है। अजगर पकड़ने वालों को सम्मानित भी किया जाता है। हर साल 5 अगस्त से 14 अगस्त के बीच पायथन चैलेंज नाम से प्रतियोगिता होती है, जिसमें विभिन्न राज्यों के लोग आते हैं और अजगरों को पकड़ते हैं। 

हटके में खबरें और भी हैं..

ये मॉडल नहीं ड्राइवर है, 3 करोड़ की ट्रक में सड़क पर निकलती है तब देखिए इसका ग्लैमरस अंदाज 

लड़की बनने को हर रकम अदा करने को तैयार, सेक्स चेंज कराकर घर पहुंचा, तो गांव वाले कपड़े उतारने लगे

मां-बेटी की जोड़ी ऑनलाइन पोस्ट करती है ऐसा कंटेट 5 मिनट के मिलते है एक लाख रुपए 

Share this article
click me!