
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर यमुना नदी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो दिल्ली में यमुना नदी का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि यमुना नदी की सतह पर जहरीले झाग जैसी सफेद चादर तैर रही है। यमुना नदी में इतनी मात्रा में सतह पर जहरीले झाग को देखकर हर कोई हैरान है।
यह वीडियो दिल्ली में आईटीओ के पास यमुना नदी का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि यमुना में जहरीले फोम की यह सफेद चादर बर्फ की तरह दिख रही है। करीब एक मिनट 53 सेकेंड के इस वीडियो को न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर हैंडल से 2 जून की सुबह करीब सवा आठ बजे पोस्ट किया है।
पोस्ट होने के कुछ ही देर में वायरल हुई वीडियो
वीडियो पोस्ट किए जाने के कुछ ही देर में यह वायरल हो गई। करीब चार घंटे में इसे डेढ़ लाख लोगों ने देखा, वहीं दो हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किया है। साढ़े छह सौ से अधिक बार इसे रीट्विट किया गया, जबकि करीब साढ़े तीन सौ यूजर ने इस पर दिलचस्प कमेंट पोस्ट की है। वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स यमुना की इस स्थिति के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जिम्मेदार मान रहे हैं और कमेंट बॉक्स में उन पर तंज कस रहे हैं।
सीधे नदी में मिलता है डिटर्जेंट बनाने वाले कारखानों का गंदा पानी!
राजधानी दिल्ली में प्रदूषण की हालत काफी पहले से खराब है। यहां अक्सर यमुना नदी की सतह पर जहरीले झाग की यह परत तैरती दिखाई दे जाती है। दावा किया जाता है कि प्रदूषण की वजह से बना यह झाग दिल्ली में डिटर्जेंट बनाने वाले कारखानों का गंदा पानी है, जो पहले नाली और फिर नालों से होते हुए यमुना नदी में मिलता है। कचरे और वेस्टेज वॉटर का ट्रीटमेंट सही ढंग से नहीं होने की वजह से गंदे पानी में फॉस्फेअ और एसिड की मौजूदगी होती है, जिससे यमुना में झाग बनता है, जो बेहद जहरीला होता है।
चूहा फंस गया कुत्तों में, यह वीडियो कर देगा दिमाग खराब, अब तक करीब 64 लाख लोगों ने देखा
जिसकी तोंद ज्यादा वही हैंडसम, हीरो बनने के लिए पीना होगा गाय के खून और दूध का काॅकटेल
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News