Interesting Facts: इस युद्ध में मारे गए थे रूस के सबसे ज्यादा आदमी, यहां महिलाओं की आबादी पुरुषों से अधिक

Published : Apr 08, 2022, 09:48 AM IST
Interesting Facts: इस युद्ध में मारे गए थे रूस के सबसे ज्यादा आदमी, यहां महिलाओं की आबादी पुरुषों से अधिक

सार

यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध (Ukraine Russia War) छिड़े करीब डेढ़ महीने हो चुके हैं। हालात देखकर अभी ऐसा नहीं लगता कि युद्ध जल्दी खत्म हो जाएगा। रूस (Russia) के पास घातक हथियारों का जखीरा है और वह पीछे हटने को तैयार नहीं दिख रहा। 

नई दिल्ली। रूस की ताकत कितनी है, यह शायद बताने की जरूरत नहीं। खनन, तेल और रत्नों का भी यहां भंडार है। हथियारों के बारे में तो पूछिए ही मत। सबसे बड़ा परमाणु बम हो या सबसे बड़ी और खतरनाक पनडुब्बी। सबसे बड़ी तोप हो या फिर सबसे बड़ी सुपरसोनिक मिसाइल। रूस को इन चीजों में कोई मात नहीं दे सकता अभी।  

बहरहाल, इन दिनों रूस और यूक्रेन युद्ध की वजह से रूस की चर्चा जोर-शोर से रही है। रूस से जुड़े ऐसे कई रोचक तथ्य है, जिनके बारे में कम ही लोगों को पता होगा। तो आइए जानते इस देश से जुड़े कुछ रोचक तथ्य। 

- दुनियाभर में यदि सबसे अधिक परमाणु हथियार अगर किसी के पास है तो वह रूस है। माना जाता है कि रूस के पास साढ़े आठ हजार से अधिक परमाणु हथियार है। यही नहीं, रूस दुनियाभर में दूसरा सबसे बड़ा हथियारों का निर्यातक भी है।

- दूसरे विश्व युद्ध के दौरान यहां बहुत सारे पुरुष मारे गए। यही वजह है कि इस देश में  आदमियों से ज्यादा औरतों की संख्या है। माना जाता है कि यह अंतर करीब डेढ़ करोड़ का है। 

- रूस के पास दुनिया का सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन बम भी है। जोकि दुनिया का सबसे शक्तिशाली बम भी है। यह दूसरे विश्व युद्ध के दौरान हिरोशिमा-नागासाकी में प्रयोग हुए ऐटम बम से 1400 गुना ज्यादा मारक है। दावा किया जाता है कि सिर्फ इस अकेले बम से दूसरे विश्व युद्ध में इस्तेमाल हुए बमों के करीब 10 गुना तक असर पैदा किया जा सकता है। 

- रूस के पास सोने के भंडार भी बहुत हैं। यहां सोने का स्रोत दुनियाभर का लगभग 40 प्रतिशत है। वहीं, रसल नाम की अकेली एक कंपनी ही दुनियाभर के एल्यूमीनियम उत्पादन का करीब 11 प्रतिशत उत्पादन करती है। 

- दावा यह भी किया जाता है कि विश्व में रूस तीसरा ऐसा देश है जहां सबसे ज्यादा पेट्रोलियम ईंधन निकलता है। दरअसल, रूस के पास प्राकृतिक खजाना भरा पड़ा है। इस देश के पास पेट्रोलियम और खनिज तत्व भरपूर मात्रा में है। विश्व बाजार में इसकी कीमत  लगभग 75 ट्रिलियन डॉलर से  अधिक है। दिलचस्प यह है कि यहां ईंधन तेल की इतनी लंबी पाइपलाइन हैं कि उससे 6 बार दुनिया लपेटी जा सकती है। 

हटके में खबरें और भी हैं..

इन मनहूस नंबरों पर भूलकर भी न करें फोन वरना...

नहाते समय महिला के कान में घुसा केकड़ा, वीडियो में देखिए आगे क्या हुआ 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

ऐसी वफादारी देखी हैं कहीं? मालिक के शव के पीछे 4 किमी. दौड़ा कुत्ता-वजह जान गैरों के भी छलके आंसू
नाक से गटक ली बीयर! इस बंदे ने जो किया वो आप जिंदगी में भूलकर भी ना करना-WATCH