जानिए नेहा भसीन के भाई अनुभव की पत्नी अन्ना हेरोदेत्स्का युद्ध के बीच यूक्रेन से कब और कैसे आई थीं भारत

Published : Apr 13, 2022, 09:18 AM ISTUpdated : Apr 13, 2022, 09:30 AM IST
जानिए नेहा भसीन के भाई अनुभव की पत्नी अन्ना हेरोदेत्स्का युद्ध के बीच यूक्रेन से कब और कैसे आई थीं भारत

सार

भारत के अनुभव भसीन (Anubhav Bhasinn) और यूक्रेन (Ukraine) की अन्ना हेरोदेत्स्का  (Anna Horodetska) अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों एक साल से डेट कर रहे थे। हालांकि उनकी प्रेम कहानी 2019 में एक ट्रिप के दौरान शुरू हो गई थी। 

नई दिल्ली। यूक्रेन (Ukraine) की अन्ना हेरोदेत्स्का  (Anna Horodetska) इन दिनों भारत में छाई हुई हैं। दो हफ्ते पहले भारत में अपने प्यार अनुभव भसीन (Anubhav Bhasinn) को खोजते हुए जब वह आईं, तब रूस यूक्रेन (Russia Ukraine War) में भारी गोलीबारी और बमबारी कर  रहा था। रूसी सेना कीव (Russian Army in Kyiv) की ओर बढ़ रही थी। वही कीव, जहां अन्ना हेरोदेत्स्का भी रहती हैं। यह बात उन्होंने अनुभव को बताई और काफी प्रयास के बाद अन्ना भारत आ सकीं। अब 10 अप्रैल दिन रविवार को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। 

अनुभव और अन्ना की असल प्रेम कहानी युद्ध के बीच लिखी यादगार और खूबसूरत हकीकत है। नेहा भसीन के भाई अनुभव की गर्लफ्रेंड अन्ना हेरोदेत्स्का यूक्रेन से भारत जिन हालात में पहुंची वह बेहद खौफनाक था। रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग की वजह से कीव में हालात बेहद खराब थे। तब भारत सरकार विशेष विमान भेजकर यूक्रेन में  फंसे भारतीयों को स्वदेश ला रही थीं। इस बीच अन्ना भी उसी जहाज से भारत अपने प्यार के पास पहुंची थीं। 

 

 

अनुभव और अन्ना की प्रेम कहानी वर्ष 2019 में एक ट्रिप के दौरान शुरू हो  गई थी। बकौल अनुभव, हम दोनों जब से मिले हमारी यात्रा अजब रही। हमने हर अड़चन हर बाधा खत्म कीी। समस्याओं को पार किया। 

यह भी पढ़ें: OMG! ये आ गई नौबत, बढ़ते दाम ने सोने और चांदी की तरह बनाया कीमती, अब चोरी होने लगा नींबू

बिना समय गवाएं अन्ना ने शादी के लिए हां कर दी 
अन्ना उस समय कीव में ही मौजूद थीं। पिछले महीने वह भारत आईं। दोनों के बीच प्यार  की शुरुआत करीब एक साल पहले हो गई थी। 30 साल की अन्ना आईटी कंपनी में काम करती हैं। कीव से अन्ना 17 मार्च को दिल्ली आईं। अन्ना रूसी सेना की ओर से यूक्रेन में जंग शुरू किए जाने के करीब डेढ़ महीने बाद भारत  आई थीं। तब 33 साल के अनुभव ने दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़े रोमांटिंक अंदाज में उनका स्वागत किया था। एयरपोर्ट पर ही अनुभव ने अन्ना को शादी के लिए प्रपोज किया और अन्ना ने बिना समय  गंवाए हां कर दिया। 

हटके में खबरें और भी हैं..

ऐसी हेयर स्टाइल पक्का नहीं देखी होगी, वायरल हो रहा यह वीडियो

सड़क पर उतरे इमरान समर्थक, मस्जिद में घुसकर मौलवी को पीटा, दाढ़ी भी नोच ली

धरती पर आ रहे एलियंस, अब तक सैंकड़ों अमरीकी सैनिकों को मार गिराया!

नहाते समय महिला के कान में घुसा केकड़ा, वीडियो में देखिए आगे क्या हुआ 

 

PREV

Recommended Stories

बेंगलुरु की भीड़ में विदेशी टूरिस्ट ने ऑटो के अंदर देखा अनोखा नजारा-Watch Video
Son v/s Wife: लाखों की डिमांड किसकी होगी पूरी, वायरल तस्वीर पर नेटीजन्स ने मानी हार