दुनिया का एकमात्र और इकलौता गांव, जहां रहता है सिर्फ एक शख्स

Published : Aug 14, 2024, 06:50 PM IST
दुनिया का एकमात्र और इकलौता गांव, जहां रहता है सिर्फ एक शख्स

सार

2004 से मोनोवी में अकेले रह रही एल्सी, मेयर, बारटेंडर, लाइब्रेरियन सहित गांव की सभी जिम्मेदारियां अकेले ही संभालती हैं।

कोई भी गांव कितना भी छोटा क्यों न हो, उसमें एक से ज़्यादा परिवार तो रहते ही हैं? कम से कम 100-150 लोग तो रहते ही होंगे। लेकिन, कुछ गांव ऐसे भी हैं जहां ऐसा नहीं है। यहां तक कि एक ऐसा गांव भी है जहां सिर्फ़ एक ही व्यक्ति रहता है, वह है अमेरिका के नेब्रास्का का मोनोवी।

इस गांव में सिर्फ़ एक महिला रहती हैं। उनका नाम एल्सी एयलर है। उम्र काफ़ी हो चुकी है, लेकिन गांव के सारे काम वो खुद ही देखती हैं। प्रशासनिक कामों से लेकर गांव की देखभाल तक, सब कुछ। 

दुनिया के सबसे छोटे गांव का खिताब भी मोनोवी के पास ही है। 2010 की जनगणना में यहां सिर्फ़ एक निवासी दर्ज किया गया था। 2020 की जनगणना के अनुसार, एल्सी की उम्र 86 वर्ष थी। 2004 से मोनोवी में अकेले रह रही एल्सी, मेयर, बारटेंडर, लाइब्रेरियन सहित गांव की सभी जिम्मेदारियां अकेले ही संभालती हैं।

लगभग 54 हेक्टेयर में फैला मोनोवी कभी एक व्यस्त गांव हुआ करता था। 1930 में, गांव में 123 निवासी थे। लेकिन, धीरे-धीरे जनसंख्या कम होती गई। 1980 तक, केवल 18 लोग ही रह गए थे। 2000 आते-आते, सिर्फ़ एल्सी एयलर और उनके पति रूडी ही बचे थे। 2004 में रूडी की मृत्यु के बाद से, एल्सी इस गांव की एकमात्र निवासी बन गईं। 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल