
ट्रेंडिंग डेस्क । भाई-बहन आपस में लड़ते-झगड़ते हैं। एक दूसरे को चिढ़ाते भी हैं और आपस में नाराज भी होते हैं। मगर इन सबसे ऊपर यह प्यारा बंधन है, जो भाई और बहन, खासकर बहनें आपस में शेयर करती हैं। हाल ही में इस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की गई है, जिसमें दो बहनों के बीच ऐसे पल को दिखाया गया है, जिसे देखकर आप मुस्कुराए बिना नहीं रह पाएंगे।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को एक करोड़ 28 लाख से अधिक बार देखा गया, जबकि छह लाख से अधिक लोगों ने इसे पसंद किया है। इंस्टाग्राम यूजर ताहिरा ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, कार में हमारी बहस हो गई थी। अब मैं इसे मिस कर रही हूं। यही नहीं, वीडियो क्लिप में भी टेक्सट कैप्शन है, जिसमें लिखा है, कार में दोनों की हल्की-फुल्की बहस हुई, जिसके बाद छोटी बहन ने बाहर आने के बाद स्कूल में जाने से पहले बड़ी बहन से गले मिलने से मना कर दिया। बहरहाल, यह पता नहीं चल सका है कि वीडियो कहां का है।
बड़ी ने मनुहार की कोशिश की, मगर छोटी अपने रूख से टस से मस नहीं हुई
वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि बड़ी बहन दूर जा रही है और छोटी उसकी तरफ पीठ घुमाए तथा मुंह बनाए खड़ी है। बड़ी बहन रूक जाती है और वापस आकर छोटी बहन को गले लगाती है, थोड़ा मनुहार करती है, मगर छोटी बहन अपने रूख से टस से मस नहीं होती। उसके चेहरे या शरीर से कोई रिएक्शन देखने को नहीं मिलता। हां, चेहरे और आंखों से वही पहले वाला गुस्सा साफ दिखाई पड़ता है। बड़ी बहन एक बार आगे जाकर रूक जाती है, वह उसके व्यवहार और गुस्से से संतुष्ट नहीं दिख रही। वापस आकर फिर उसे गले लगाते हुए मनाने की कोशिश करती है, मगर इस बार भी छोटी बहन कोई रिएक्शन नहीं देती। वीडियो यहीं खत्म हो जाता है। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं होता कि अंत में छोटी का रूख बदलता है या फिर पहले वाला ही रहता है।
साइज छोटा, मगर एटिट्यूड बड़ा.. पढ़िए यूजर्स के मजेदार कमेंट्स
इस वीडियो को अब तक सवा करोड़ से अधिक बार देखा गया है। नेटिजंस इस पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। ताहिरा ने कमेंट बॉक्स में क्राइंग इमोजी पोस्ट करते हुए लिखा, सुबह कार में हुई बहस के बाद मैं यहां तुम्हें मिस कर रही हूं। वहीं, खुशबू संघानी नाम की यूजर ने लिखा, साइज छोटा और एटिट्यूड बड़ा। एक यूजर ने लिखा, वह कार में छोटी बहन खिंचाई कर रही थी, मगर यह प्यार ही है जो उसके बिना रह भी नहीं पा रही। एक यूजर ने लिखा, छोटी को समझ ही नहीं आ रहा कि दीदी आज वीडियो पर इतना क्यों प्यार जता रही है, मुझे तो पहले से स्क्रिप्ट ही नहीं पता थी। क्या रिएक्शन दूं। एक यूजर ने लिखा, हे भगवान यह सच में बहुत क्यूट है।
नौकरी हासिल करने के लिए युवक ने आजमाया अजीबो-गरीब तरीका, Zomato ने कहा- यह अच्छी बात नहीं
दिल्ली के युवक ने पैंगोंग झील पर कुछ इस अंदाज में खिंचवाई फोटो..यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन
यहां सिर्फ पति तोड़ता है लड़की की वर्जिनिटी, टेस्ट में फेल हुई तो जान से मार देते हैं कई घर वाले
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News