
वायरल न्यूज, dog refuses leave dead puppy touching moment। बच्चे के लिए सबसे सुरक्षित मां और पिता होते है। वहीं जानवरों का प्यार की भावना इंसानों से कम नहीं होता। हालिया वायरल वीडियो को देखकर एक बार फिर आपको इस बात यकीन हो जाएगा । इसमें कुत्ता अपने मरे हुए बच्चे को छोड़ने को तैयार नहीं है। हालांकि स्थानीय लोगों ने उसे जमीन में दफन कर दिया है, बावजूद इसके वो ये जगह छोड़कर जाने के लिए तैयार नहीं है। दरअसल जानवरों में भी अपने बच्चों को लेकर बहुत स्नेह और ममता पाई जाती है। वहीं सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
बच्चे को छोड़ने के लिए तैयार नहीं कुत्ता
epic.insta.daily इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोगों ने एक मरे हुए पिल्ले को दफन किया है। उसकी मां भी यहां मौजूद है, वो बार- बार मिट्टी हटाकर अपने बच्चे को उठाने की कोशिश करती है। यहां मौजूद शख्स उसे बार-बार हटाने की कोशिश करता है, लेकिन ये कुतिया यहां से हटने के लिए तैयार नहीं है। वो अपने बच्चो को चाटती, दुलारती है, लेकिन कोई हरकत ना होता देख, वो वहीं लेट जाती है। इस दौरान उसकी आंखों से लगातार आंसू बहते रहते हैं। वो जिस जगह लेटी है वो उसके आंसुओं से गीली हो जाती है।
नेटीजन्स ने इंस्टाग्राम यूजर को किया करेक्ट
इंस्टाग्राम अकाउंट epic.insta.daily पर शेयर इस वीडियो को कैप्शन दिया गया है मां....वहीं नेटीजन्स ने भी इस वीडियो को लेकर अपने इमोशन बयां किए हैं। ज्यादातर लोगों ने कहा मां ही नहीं पिता में भी इतने ही इमोशन होते हैं। वीडियो के कैप्शन को दुरुस्त करवाते हुए एक शख्स ने कहा, भाई वो फीमेल नहीं मेल डॉग है। ये मां का नहीं बल्कि अपने बच्चे के लिए पिता का प्यार है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News