वाशिंग मशीन में आलू की धुलाई, 45 मिलियन बार देखा गया यह VIDEO

 आलू, जो कई गुणों से भरपूर होता है, उसे वॉशिंग मशीन में धोने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
 

Asianetnews Hindi Stories | Published : Aug 28, 2024 5:18 AM IST

कई घरों में आलू का इस्तेमाल भोजन में नियमित रूप से किया जाता है।  विटामिन सी, पोटेशियम फाइबर, विटामिन बी6, मैंगनीज, एंटीऑक्सीडेंट आदि सभी आलू में पाए जाते हैं। ऐसे में कई गुणों वाले आलू को वॉशिंग मशीन में धोने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

एलोना लोवेन नाम के अकाउंट से यह वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है। वीडियो में पहले वॉशिंग मशीन के अंदर, आलू से भरा एक बैग डालते हुए दिखाया गया है। इसके बाद इसमें स्क्रबर भी डालकर मशीन बंद कर दी जाती है। इसके बाद मशीन को रिंस साइकिल पर डाल दिया जाता है। इसके बाद आलू वॉशिंग मशीन के अंदर धुलते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

Latest Videos

इस दौरान पोस्ट करने वाली महिला आलू की रेसिपी ढूंढ रही होती है।  मशीन बंद होने के बाद जब इसे बाहर निकाला जाता है तो आलू वाकई में साफ दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 45 मिलियन बार यह वीडियो देखा जा चुका है। वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट्स भी किए हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि कुछ आलू धोने के लिए 80 लीटर पानी बर्बाद कर दिया। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि इनके द्वारा डिटर्जेंट को सोखने से कैंसर होने की संभावना भी होती है।  

 

Share this article
click me!

Latest Videos

Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
कार से हो सकता हैं कैंसर! 99% गाड़ियों में है खतरा
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
नक्सली सोच से लेकर भ्रष्टाचार के जन्मदाता तक, PM Modi ने जम्मू में कांग्रेस को जमकर सुनाया
दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट: कौन हैं वो 5 मंत्री जो आतिशी के साथ लेंगे शपथ