वोडाफोन के कर्मचारियों के लिए बुरी खबर, 11 हजार लोगों की नौकरी जाना तय, ये है बड़ी वजह

Published : May 16, 2023, 02:50 PM ISTUpdated : May 16, 2023, 02:51 PM IST
vodafone to cut 11 thousand jobs

सार

गौरतलब है कि टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन ग्रुप भारत समेत कई देशों में टेलीकॉम सेवाएं दे रही है। इस कंपनी में 1 लाख से ज्यादा कर्मचारी हैं, लेकिन अब इतनी बड़ी कटौती की खबर ने कर्मचारियों की नींद उड़ा दी है।

ट्रेंडिंग डेस्क. टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। वोडाफोन कंपनी अगले तीन साल में 11,000 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। कंपनी के नए बॉस मार्गेरिटा डेला वैले ने ये जानकारी मीडिया से साझा की है। उन्होंने बताया कि अगले तीन साल में 11 हजार लोगों को नौकरी से निकाला जाएगा। जानें क्या लिया गया ये फैसला…

वोडाफोन में क्यों हो रही छटनी?

मार्गेरिटा ने आगे बताया कि कंपनी ने अपनी रिपोर्ट में बड़े घाटे का अनुमान लगाया है। इस अनुमान के मुताबिक वोडाफोन के कैश फ्लो में भारी गिरावट आने की आशंका है, जिसके चलते कई चरणों में छटनी की जाएगी।

वोडाफोन को होगा कितना घाटा?

प्रेस रिलीज में वैले ने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में करीब 1.5 अरब यूरो के नुकसान का अनुमान है। उन्होंने जानकारी देते हुए कुछ ऐसे खुलासे भी किए हैं, जो कंपनी के कर्मचारियों के हित में नहीं होंगे। इस रिलीज में आगे कहा गया कि पिछले महीने जिन लोगों की भर्ती की गई उनके खराब प्रदर्शन का भी असर कंपनी पर पड़ा है।

वोडाफोन में काम करते हैं इतने लोग

गौरतलब है कि टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन ग्रुप भारत समेत कई देशों में टेलीकॉम सेवाएं दे रही है। इस कंपनी में 1 लाख से ज्यादा कर्मचारी हैं, लेकिन अब इतनी बड़ी कटौती की खबर ने कर्मचारियों की नींद उड़ा दी है। बता दें कि देश में ये पहली टेलीकॉम कंपनी है जो छटनी करने जा रही है। भारत में वोडाफोन Ideaके साथ मिलकर काम करती है।

यह भी देखें : NASA की चेतावनी : सौर्य तूफान आया तो पृथ्वी को तबाही से महज 30 मिनट पहले ही मिल पाएगी चेतावनी, बचाव के लिए अब AI तकनीक का सहारा

अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें…

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

24 लाख सब्सक्राइबर वाले यूट्यूबर को दहेज में मिला 71 लाख कैश-21 तोला गोल्ड
होटल रूम में कंडोम का ढेर देख चौंक गया स्टाफ, वायरल वीडियो पर 10 लाख से ज्यादा व्यूज