पत्नी की आंखों पर पट्टी बांध खुश करता था 'पति', 10 महीने बाद पता चला हसबैंड का शॉकिंग सच

Published : Jun 22, 2022, 12:31 PM ISTUpdated : Jun 22, 2022, 01:54 PM IST
पत्नी की आंखों पर पट्टी बांध खुश करता था 'पति', 10 महीने बाद पता चला हसबैंड का शॉकिंग सच

सार

एक महिला ने डेटिंग ऐप पर लड़की को फंसाया। धोखे में रखकर खुद को पुरूष बताया और उससे शादी कर ली। दस महीने तक यह बात राज रही और भागने से पहले 15 लाख लेकर फरार हो गई। 

नई दिल्ली। इंडोनेशिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है। यहां एक महिला ने धोखेबाजी से युवती से शादी कर ली। चौंकाने वाली बात यह है कि युवती को दस महीने तक पता नहीं चला कि उसका पति पुरूष नहीं बल्कि, एक महिला है। इस बीच महिला ने युवती से करीब 15 लाख रुपए ठग भी लिए। 

मीडया रिपोर्ट के अनुसार, महिला बेहद शातिर थी। शादी के बाद युवती जब महिला यानी अपने पति से सेक्स करने को कहती, तो वह कुछ न कुछ बहाना बनाकर टालती रही। मगर जब मामला टालने लायक नहीं रहा और युवती विरोध करने लगी, तब महिला ने उसे झांसा देने के लिए नई ट्रिक निकाली। महिला सेक्स के दौरान युवती के आंखों पर पट्टी बांध देती थी, जिससे उसे पता नहीं चला। 

डेटिंग ऐप के जरिए पति खोज रही थी युवती, खा गई धोखा 
जब तक महिला का राज खुलता उससे पहले ही वह युवती से 15 लाख रुपए ठग करके फरार हो गई। युवती ने शातिर महिला के खिलाफ केस दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि युवती और महिला की मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। यह मामला करीब एक साल पहले शुरू हुआ था। इंडोनेशिया की रहने वाली इस युवती का नाम एरयानी है। वह डेटिंग ऐप के जरिए शादी के लिए पार्टनर यानी पति की तलाश कर रही थी। 

एरियानी के माता-पिता को महिला के बारे में शक हो गया था
डेटिंग ऐप पर तलाश के दौरान उसकी मुलाकात एक पुरूष से हुई, जो वास्तव में महिला थी। यही नहीं, महिला की शक्ल सूरत और चाल तथा व्यवहार काफी हद तक पुरुषों जैसा था। एरियानी इस भ्रम में आ गई कि वह पुरूष है और उसने महिला से शादी कर ली। हालांकि, एरियानी के माता-पिता को शुरू से शक था कि कहीं न कहीं गड़बड़ है। इसलिए महिला एरियानी के साथ दूसरे घर में शिफ्ट हो गई। मगर वह ज्यादा दिन तक वहां भी धोखा नहीं दे पाई और एक दिन फरार हो गई। मगर भागने से पहले वह 15 लाख रुपए ठग चुकी थी। 

मां-बेटी की जोड़ी ऑनलाइन पोस्ट करती है ऐसा कंटेट 5 मिनट के मिलते है एक लाख रुपए 

ये मॉडल नहीं ड्राइवर है, 3 करोड़ की ट्रक में सड़क पर निकलती है तब देखिए इसका ग्लैमरस अंदाज 

बच्चों के कहने पर हर साल एक बच्चा पैदा करती है यह मां, 37 की उम्र में बनने जा रही 13वें बच्चे की मम्मी  

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

नदी में खड़े दूल्हा-दुल्हन, इसी बीच वेडिंग प्लानर ने कर दिया भयानक ब्लंडर-VIDEO VIRAL
यूरोप में भी दी जाती हैं गंदी गलियां, इंडियन व्लॉगर ने शेयर किया वीडियो