
वायरल डेस्क। देश भर में स्विगी, जोमैटो जैसे तमाम फूड डिलीवरी सर्विस एक्टिव हैं। मेट्रो सिटीज में फूड डिलीवरी सर्विसेज की डिमांड भी अब काफी बढ़ गई है। कस्टमर रोजाना ही खाने पीने की चीजें ऑनलाइन ऑर्डर करते रहते हैं। लेकिन बेंगलुरु की रहने वाली एक महिला ने स्विगी को लेकर सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसा पोस्ट किया है कि यूजर्स के बीच बड़ी बहस छिड़ गई है। महिला ने स्विगी की सर्विस की आलोचना करते हुए अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया है। महिला ने पोस्ट में स्विगी डिलीवरी ब्वॉय के कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा न समझने पर नाराजगी जताई। महिला के पोस्ट पर यूजर्स ने कई तरह के कमेंट्स किए हैं।
पोस्ट में महिला ने कही ये बात
बेंगलुरु की महिला ने अपने पोस्ट में स्विगी ऑर्डर का स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए लिखा है, ‘बेंगलुरु कर्नाटक में है या पाकिस्तान में? आपका डिलीवरी ब्वाय न तो कन्नड़ बोल पाता है और न समझता है, न ही उसे इंग्लिश आती है। क्या आप उम्मीद करते हैं कि हमें अपनी भूमि में उसके राज्य भाषा हिंदी सीखनी चाहिए? हम पर बिना मतलब चीजें थोपना बंद करें और ये ध्यान रखें कि यहां आपके डिलीवरी ब्वॉय कन्नड़ जानते समझते हों।"
महिला की पोस्ट से कुछ लोग सहमत, पर कारोबार होगा प्रभावित
महिला के पोस्ट ने हिन्दी भाषी और कन्नड़ को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। कुछ लोग महिला के पोस्ट को सही बताया है और यह भी कहा है कि इससे कन्नड़ भाषा के लोगों के लिए नौकरी के अवसर बढ़ेंगे। वहीं यह भी कहा जा रहा है लेकिन कर्नाटक में इस तरह के भाषाई तनाव के कारण 50 से अधिक कंपनियों को स्थानांतरित करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। इससे बेंगलरु की स्टार्टअप संस्कृति पर काफी असर पड़ता है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News