Shocking Photos: दो दिन से गायब महिला को बहुत खोजा, जानते हैं कहां मिली.. 22 फुट वाले अजगर के पेट में

54 साल की एक महिला दो दिन से गायब थी। वह घर से रबर के बागान की ओर निकली थी। दो दिन तक सब जगह तलाश हुई, मगर नहीं मिली। तब गांव वालों को बागान से कुछ दूर एक अजगर मिला, जिसका पेट फूला हुआ था। 

Asianet News Hindi | Published : Oct 26, 2022 1:06 AM IST

जांबी (इंडोनेशिया)। इंडोनेशिया में 22 फुट के अजगर ने महिला को जिंदा निगल लिया। यह हैरान करने वाली घटना तब हुई, जब महिला एक बागान में काम करने गई थी, मगर पिछले दो दिनों से वह गायब थी। 54 साल की इस महिला का नाम जहराह था। वह बीते शुक्रवार को इंडोनेशिया के जांबी प्रांत के तेर्जुन गजाह गांव से तब गायब हो गई थी, जब वह रबर के बागान में गई थी। 

महिला के चिंतित परिजनों ने जब गांव वालों के साथ मिलकर उसे खोजना शुरू किया, तब दो दिन की तलाश के बाद उन्हें बड़ा सा अजगर मिला। इसके पेट का उभार देख लोग बुरी आशंका से डर गए। गांव वालों ने अजगर को पकड़ा और जब उसका पेट खोला तो अंदर जहराह नाम की महिला मृत मिली। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ फोटो में अजगर का कटा हुआ पेट और उसके अंदर महिला का शव देखा जा सकता है। एक अन्य फोटो में देखा जा सकता है कि गांव वालों ने नीले रंग के कपड़े से महिला और अजगर के कटे शरीर को ढंक रखा है। 

तेर्जुन गजाह गांव के मुखिया एंटो ने बताया कि संभवत: उसने जहराह नाम की महिला पर हमला किया और उसे जकड़ने के बाद निगल लिया। एंटो के मुताबिक, अजगर को महिला को पूरा निगलने में कम से कम दो घंटे का वक्त लगा होगा। महिला शुक्रवार को बागान में लगे पेड़ों से रबर लेने गई थी और इसके बाद दिखाई नहीं दी। उसके लापता होने की सूचना स्थानीय पुलिस और अधिकारियों को दे दी गई थी। तब से सभी उसकी तलाश में जुटे थे। 

अजगर के मिलने के बाद गांव वालों ने उसे मारा और पेट से महिला के शव को निकाल लिया। हर कोई हैरान रह गया, जब उन्हें पता चला कि वे जिस महिला को दो दिन से खोज रहे थे, वो अजगर के पेट में थी। एंटो के अनुसार, महिला बागान में अकेले गई थी, इसलिए जब अजगर ने उस पर हमला किया और उसे निगल लिया, तब इस भयावह घटना को कोई नहीं देख पाया। उन्होंने बताया कि गांव में हालात तनावपूर्ण हैं और लोग डरे हुए हैं, क्योंकि बीते कुछ दिनों में कई बड़े अजगर यहां देखे गए हैं। इससे पहले, एक 27 फुट का अजगर दिखा, जिसे हम पकड़ नहीं सके। उसका आकार देखकर हम सब दहशत में थे। 

हम चिंतित है कि कई बड़े और खतरनाक सांप अब भी जंगल में घूम रहे हैं। इससे पहले अजगर ने दो बकरियों को भी निगल लिया था। बता दें कि इंडोनेशिया में विशाल खास किस्म के अजगरों की बड़ी आबादी है। ऐसे ही एक खास प्रजाति के अजगर ने जहराह को निगल लिया। वे जंगल क्षेत्र में रहते हैं और अक्सर जंगली जानवरों और कभी-कभी इंसानों को भी निगल लेते हैं।  इससे पहले, मार्च 2017 में इंडोनेशिया के पश्चिम सुलावेसी द्वीप पर अजगर ने अकबर सलूबिरो नाम के शख्स को जिंदा निगल लिया था। तब उनका शव अजगर के पेट को काटकर निकाला गया था। 

खबरें और भी हैं.. 

अब भी होती है ऐसी पढ़ाई, कबूतर.. खरहा.. गमला पढ़ते बच्चे के हावभाव देख यूजर्स ने पूछा- हाउज द जोश 

सीट बेल्ट पहनना कितना जरूरी है, यह बात इस गधे को भी समझ में आ गई होगी, जरूर देखिए वीडियो 

Share this article
click me!