ब्यूटी पार्लर में आइब्रो बनवाने गई महिला की हुई ऐसी हालत की पहचान पाना तक हो रहा है मुश्किल

अमेरिका में एक महिला को आइब्रो ट्रीटमेंट करवाना इतना भारी पड़ गया कि उसकी आंखें ही बुरी तरह से खराब हो गई और इसे सही होने में 8 से 10 हफ्ते का समय लग गया।
 

Asianet News Hindi | Published : Jul 16, 2022 6:35 AM IST

ट्रेंडिंग डेस्क : फेस को आकर्षक दिखाने के लिए लगभग हर महिला आइब्रो बनवाती हैं। लेकिन अब अगर आप आइब्रो बनवाने जाएं तो थोड़ा संभल जाएं, क्योंकि एक महिला को आइब्रो ट्रीटमेंट करवाना इतना भारी पड़ गया कि उसकी आंख ही बुरी तरह से खराब हो गई। जी हां, 2020 में एक इसी की एक घटना सामने आई थी। जहां एक महिला अपनी आइब्रो की वैक्सिंग और कलर करवाने के लिए ब्यूटी पार्लर गई थी, लेकिन उन्हें इतनी बुरी एलर्जी हो गई कि उनकी आंखों में मवाद भर गया और पूरा चेहरा बुरी तरह से सूज गया। आइए आपको बता दें इस महिला और उसके हॉरिबल आइब्रो ट्रीटमेंट के बारे में...

आइब्रो ट्रीटमेंट कराना पड़ा भारी
मिशेल क्लार्क नाम की महिला अपने चेहरे को खूबसूरत दिखाने के लिए आइब्रो बनवाने के लिए पार्लर गई थी। यहां उन्होंने आईब्रो ट्रीटमेंट लेने का फैसला किया। इसमें उन्होंने आइब्रो वैक्सिंग और कलर करवाया। लेकिन जब वह यह ट्रीटमेंट ले रही थी, तो उन्हें भयानक एलर्जी महसूस हुई। अगले दिन जब उठी तो उनका पूरा चेहरा सूज चुका था। आंखों और आइब्रो में मवाद भर चुका था। 31 वर्षीय महिला कहती हैं कि उन्हें लगा कि अब वह जिंदा नहीं बचेगी।

Latest Videos

8 से 10 हफ्ते में ठीक हुई आंख
मिशेल बताती है कि आइब्रो को कलर कराने के कारण उनकी आइब्रो में एलर्जी हो गई। वहीं, आइब्रो वैक्सिंग के लिए जिस वैक्स का इस्तेमाल किया गया था, उससे उनकी हालत और खराब हो गई। हालांकि, मिशेल ने बताया कि सही समय पर उन्होंने डॉक्टर की सलाह ली और इसके बाद लगभग 8 से 10 हफ्ते के ट्रीटमेंट के बाद उनकी स्थिति सामान्य है। अपने हॉरिबल एक्सपीरियंस के बारे में वो बताती हैं कि जब वह पार्लर में ट्रीटमेंट ले रही थी, तभी उनकी आंखों में जलन महसूस होने लगी थी। उन्होंने ब्यूटीशियन को कहा भी लेकिन उसने क्रीम लगाकर उन्हें घर जाने के लिए कह दिया। लेकिन घर आने के बाद उनकी आंखें अंदर से जलने लगी और खुजली भी होने लगी। उन्होंने बताया कि मेरी आंखे इतनी बुरी तरह से प्रभावित हो गई थी कि मुझे आंखों के पास कॉटन पैड लगाकर सोना पड़ा, अगले दिन जब वह उठी तो उनकी हालत बेहद खराब हो गई थी।

हटके में खबरें और भी हैं.. नौकरी हासिल करने के लिए युवक ने आजमाया अजीबो-गरीब तरीका, Zomato ने कहा- यह अच्छी बात नहीं

दिल्ली के युवक ने पैंगोंग झील पर कुछ इस अंदाज में खिंचवाई फोटो..यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन

यहां सिर्फ पति तोड़ता है लड़की की वर्जिनिटी, टेस्ट में फेल हुई तो जान से मार देते हैं कई घर वाले 

Share this article
click me!

Latest Videos

धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट: कौन हैं वो 5 मंत्री जो आतिशी के साथ लेंगे शपथ