भेड़ को बचाने गई महिला के साथ खुद हो गया भयानक हादसा, सरकार को जारी करनी पड़ी एडवाइजरी

Published : May 25, 2022, 07:04 AM IST
भेड़ को बचाने गई महिला के साथ खुद हो गया भयानक हादसा, सरकार को जारी करनी पड़ी एडवाइजरी

सार

एक महिला की जान तब जोखिम में पड़ गई, जब उसने फेसबुक पर एक पोस्ट देखकर चट्टानों में फंसी भेड़ को बचाने का फैसला किया। महिला बिना किसी तैयारी के पहाड़ पर चढ़ गई और तब उसे समझ में आया कि उससे कितनी बड़ी गलती हुई। उसे बचाने के बाद सरकार को एडवाइजरी जारी करनी पड़ी।  

नई दिल्ली। एक महिला को पता चला कि पहाड़ों पर चट्टानों के बीच भेड़ फंस गई है। महिला ने उसे बचाने की ठानी और बिना कुछ सोचे-समझे दरियादिली दिखाते हुए अपने पुरूष दोस्त के साथ मौके पर पहुंच गई। भेड़ जहां फंसी थी, वह एक पहाड़ी थी और यहां पास में ही बंद पड़ी एक खदान थी, जहां अक्सर लोग आते-जाते रहते हैं। 

महिला अपने दोस्त को नीचे ही छोड़कर पहाड़ी पर चढ़ गई। जब वह करीब 12 फुट ऊपर पहाड़ की चढ़ाई कर चुकी, तब उसे समझ में आया कि उसने कितनी बड़ी नासमझी की है। अब भेड़ की तरह महिला खुद फंस चुकी थी। नीचे देखकर उसे डर लग रहा था।

यह हैरान करने वाला अजीबो-गरीब मामला ब्रिटेन के साऊथ वेल्स के पास बंद पड़ी एक खदान का है, जहां महिला अपने साथी के साथ गई थी। यहां कुछ ऊंचाई पर चट्टानों के बीच फंसी एक भेड़ को देखा और आगे की कहानी आप जान ही चुके हैं। महिला की जान कैसे बची और किसने उसे बचाया यह सब अब आपको आगे बताते हैं। 

फेसबुक पर किसी ने फोटो डालकर संस्था को दी थी सूचना 
दरअसल, महिला को पहाड़ पर भेड़ के फंसे होने की जानकारी एक फेसबुक पोस्ट से मिली, जिसे किसी समझदार इंसान ने फोटो खींचकर पोस्ट कर दिया था, जिससे अधिकारियों और मदद करने वाली संस्था तक यह बात पहुंच जाए और वे आकर इसे बचा लें। मदद संस्थाओं से पहले महिला ने खुद दरियादिली और बहादुरी दिखाते हुए भेड़ को बचाने की कोशिश शुरू कर दी, वह भी बिना किसी तैयारी के। 

भेड़ की तरह अब खुद पहाड़ पर फंसने के बाद महिला जोर-जोर से मदद के लिए पुकारने लगी। उसे खुद शर्मिंदगी हो रही थी कि क्यों उसने इतनी बड़ी लापरवाही की। जब उसकी चीख-पुकार के बाद लोगों ने मदद करने वाली संस्था को फोन लगाया और उसके कर्मचारी महिला को बचाने के लिए आए तो उसे काफी शर्मिंदगी महसूस हुई। 

दमकलकर्मी आए तब जाकर भेड़ को नीचे उतारा जा सका
हालांकि, महिला को संस्था के कर्मचारियों ने तो बचा लिया, लेकिन भेड़ को बचाने के लिए दमकल कर्मियों को बुलाना पड़ा। इस घटना के बाद से वहां के प्रशासन ने सबक लिया है और महिला का उदाहरण देते हुए लोगों से अपील की है कि इस तरह बिना जाने-समझे अपनी जान जोखिम में नहीं डालें। 

हटके में खबरें और भी हैं..

दूल्हा और दुल्हन ले रहे थे फेरे, तभी हुआ कुछ ऐसा कि लड़की बोली- मैं ससुराल नहीं जाऊंगी

बेटे के अंतिम संस्कार में गई महिला को एक लड़के से हुआ प्यार, बाद में कर ली शादी, दोनों की उम्र आपको चौंका देगी 

यह लड़की रोज पीती है कुत्ते का यूरीन, बोली- होते हैं कई फायदे

अनोखा चोर: चोरी से पहले शराब और पान से करता है पूजा, पर्ची पर लिखता है- मै बहुत खतरनाक हूं.. पीछा मत करना

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Auto Driver Kindness: बेंगलुरु के Rapido ड्राइवर ने बिना कहे कर दिया ऐसा काम, लोग हो गए भावुक
गर्लफ्रेंड संग शॉपिंग पर पकड़ा गया पति, इसके बाद तो गजब हो गया-WATCH VIDEO