
वायरल डेस्क. कोरोना काल में कोरोना से पीड़ित होने वाले लोगों को उभरने में कई दिन और महीनों का वक्त लगा पर अमेरिका में रहने वाली महिला को लॉन्ग कोविड से ठीक होने में पूरे दो साल का वक्त लग गया। कोविड की वजह से महिला को लंबे समय से गंध व स्वाद से जुड़ी समस्या होने लगी थी। उसे किसी भी चीज की गंध या तो आती नहीं थी या बदबूदार समझ आती थी। लगभग 2 साल बाद पहली बार जब महिला को कॉफी की खुशबू आई तो वह भावुक हो गई।
2 साल पहले हुई थी कोरोना का शिकार
ये कहानी है अमेरिका की जेनिफर हेंडरसन की। 54 साल की जेनिफर जनवरी 2021 में कोरोना की चपेट में आ गई थीं। उनके शरीर में कोरोना के लक्षण नजर आने लगे थे। लंबे समय तक महिला का इलाज होने के बाद सिरदर्द और थकान जैसे लक्षण ताे गायब हो गए थे पर कई महीनों तक उसे खाने का स्वाद और गंध नहीं आई। ऐसा होते-होते दो साल हो गए।
डिप्रेशन में चली गई थी महिला
महिला ने बताया कि वो किसी भी चीज की गंध और स्वाद न आने से डिप्रेशन में चली गई। यह एक डरावना अनुभव था क्योंकि महिला के मुताबिक उसे अपने पसंदीदा फूलों की महक भी नहीं आती थी। महिला ने मीडिया को बताया कि कई चीजों की गंध उसे अगर आती भी थी तो किसी सड़ी हुई चीज की तरह लगती थी। इसके बाद महिला के स्मेल सेंस लगभग 2 साल बाद वापस आ गए और कॉफी सूंघते ही वह भावुक हो गई। देखें वीडियो...
यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर के दस साल के छात्र ने बना दिया सस्ता 'एग इनक्यूबेटर', डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को मानता है आदर्श
अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें…
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News