
ट्रेंडिंग डेस्क. दुनिया भर में 22 अप्रैल को विश्व अर्थ डे (World Earth Day 2022) मनाया जाता है। गूगल ने इस मौके पर एक खास डूडल (Google Doodle) बनाया है। इस दिन को मनाने का खास मकसद है दुनियाभर में लोगों को जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संकट के प्रति जागरूक करना। गूगल ने डूडल के सहारे यह बताने की कोशिस की है कि किस तरह से हमारी पृथ्वी (Earth) बदल रही है। इसे आप गूगल के अभी तक का सबसे क्रिएटिव डूडल में से एक मान सकते हैं। गूगल ने अपने होम पेज पर पृथ्वी दिवस-2022 के बारे में जागरूकता दी है।
क्या है खास
अर्थ डे पर डूडल में गूगल ने कुछ तस्वीरें अपलोड की हैं। इन तस्वीरों के सहारे बताया गया है कि जलवायु परिवर्तन (Climate change) से हमारी धरती किस तरह से प्रभावित हो रही है। यह दिखाने के लिए लिए गूगल ने अलग-अलग सालों की तस्वीर को अपलोड किया है।
1970 में से मनाया जाता है अर्थ डे
पहली बार 1970 में विश्व अर्थ डे मनया गया था। पर्यावरण को बचाने के उद्देश्य से जुलियन कोनिग ने पहली बार 1969 में 22 अप्रैल को विश्व अर्थ डे का नाम दिया था। इसके बाद से 1970 से इसे मनाया जा रहा है। 1970 से 22 अप्रैल को दिन दुनियाभर में अर्थ डे ( World Earth Day 2022) नाम से जाना जाने लगे। अर्थ डे शुरुआत में केवल प्रदूषण पर ही केन्दित था लेकिन इसके बाद 90 के दशक में जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग जैसे मुद्दे भी इसमें शामिल हो गए और लोग इसके बारे में सोचने लगे।
हर साल होती है अलग थीम
वर्ल्ड अर्थ डे पर हर साल एक अलग थीम होती है। अलग-अलग थीम के जरिए लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाता है। इस साल इस दिन को इनवेस्ट इन आवर प्लेनेट (हमारे ग्रह में निवेश करें) थीम रखा गया है। इस थीम के जरिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें- इस जीव में ऐसी खूबी की इसे मार दिया जाता है, नीला होता है इसका खून, कीमत 11 लाख रुपए लीटर
एयर होस्टेस का वीडियो वायरल, फेयरवेल स्पीच में कहीं ऐसी बात की सुनकर भावुक हो गए पैसेंजर
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News