
नई दिल्ली। अप्रैल का महीना आधा बीत चुका है। भारत में गर्मी अपना जबरदस्त रंग दिखा रही है। 40 से 42 डिग्री तक पारा पहुंच गया है और लू ने जीना मुहाल कर रखा है। अभी मई और जून जैसे तपिश वाले महीने आने बाकी हैं और लोग यही सोच-सोचकर कांप जा रहे। मगर क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया में सबसे गर्म जगह कहां है।
शायद आपको भरोसा न हो पर यह सच है कि धरती पर सबसे गर्म जगह पाकिस्तान का एक शहर है। इस शहर का नाम है जकोबाबाद। यहां का तापमान औसतन 35 डिग्री से अधिक रहता है। वहीं, गर्मी के मौसम में पारा 53 से 55 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। यहीं नहीं, गर्मी के मौसम में तो यहां इतनी गर्मी पड़ती है, लोग जमीन पर नंगे पैर नहीं चल सकते। घरों में जमीन तपती है। धूप का तो कहना ही क्या।
कर्क रेखा पर सीधी पड़ती है सूर्य की किरण
इससे पहले वर्ष 2018 में पाकिस्तान का ही एक अन्य शहर सबसे गरम था। यह शहर था बलूचिस्तान में तुरबत सिटी। यह सबसे अधिक गर्म शहर रिकॉर्ड किया गया था। जकोबाद ट्रॉपिक ऑफ कैंसर यानी कर्क रेखा पर सीधा पड़ता है, जिस वजह से इस शहर का सूरज की गर्मी और तपिश सीधे झेलनी पड़ती है। वहीं, अरब सागर कही गर्म और नम हवाओं के साथ मिलकर इस शहर का मौसम और ज्यादा खतरनाक हो जाता है।
गर्मी ज्यादा बारिश कम
वैसे तो दुनियाभर गर्म जगहों पर गर्मी पड़ने की एक सीमा होती है और यह कुछ निश्चित महीनों तक पड़ती है, मगर जकोबाबाद ऐसा शहर है, जहां पूरे साल गर्मी पड़ती है। इससे इस शहर में बारिश भी बहुत कम होती है। विशेषज्ञों के अनुसार, डानाकिल डिप्रेशन में पूरे साल मौसम एक समान होता है और तापमान भी एक सा होता है। यहां का औसत तापमान लगभग 35 डिग्री रहता है। हालांकि, इतनी गर्मी पड़ने के बाद भी इस शहर की आबादी काफी ज्यादा है।
सड़क पर उतरे इमरान समर्थक, मस्जिद में घुसकर मौलवी को पीटा, दाढ़ी भी नोच ली
धरती पर आ रहे एलियंस, अब तक सैंकड़ों अमरीकी सैनिकों को मार गिराया!
चार शिकारियों ने छिपकली से किया रेप, मोबाइल ने खोली घिनौने अपराध की पोल
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News