यहां सिर्फ पति तोड़ता है लड़की की वर्जिनिटी, टेस्ट में फेल हुई तो जान से मार देते हैं कई घर वाले

ईरान ऐसा देश है, जहां आज भी शादी से पहले लड़कियों का वर्जिनिटी टेस्ट होता है। जो इसमें फेल होती है, उनके घर वाले मोटी रकम खर्च कर हाइमन रिपेयर सर्जरी कराते हैं। कुछ लोग पुराने रीति-रिवाजों से इसकी जांच करते हैं। 

तेहरान। दुनियाभर में लड़कियों को यौन प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है। विभिन्न देशों और समुदायों में यह अलग-अलग तरह से हो सकता है। इन्हीं में एक है वर्जिनिटी टेस्ट। भारत में कुछ लड़के वाले चोरी-छिपे शादी से पहले लड़की का वर्जिनिटी टेस्ट कराते हैं। हालांकि, पुरुषों के लिए वर्जिनिटी का कोई मानक नहीं है, ऐसे में उनके लिए ऐसा कोई टेस्ट भी नहीं है और न ही किसी लड़की वाले ने ऐसी डिमांड रखने की अब तक जुर्रत या हिम्मत दिखाई है। हालांकि, बहुत से महिला संगठन इस बात पर सामने आ रहे हैं कि लड़कियों को यह कैरेक्टर सर्टिफिकेट देना बंद किया जाए। यह उनका अपमान है। 

वैसे एडवांस्ड जेनरेशन में ये चीजें कम जरूर हुई हैं, मगर पूरी तरह बंद नहीं हुई हैं। बहुत से देश हैं, जहां लड़कियों के वर्जिनिटी टेस्ट के बाद ही उनकी शादी तय होती है। ईरान ऐसा ही देश है, जहां वर्जिनिटी टेस्ट के बाद न सिर्फ शादी तय होती है बल्कि, दहेज की रकम भी इसी आधार पर तय होती है। हैरान करने वाली बात ये है कि यह टेस्ट कई बार चिकित्सीय नहीं होकर अलग तरीके से किया जाता है। 

Latest Videos

मोटी रकम खर्च कर हाइमन रिपेयर सर्जरी कराते हैं लड़की वाले 
महिलाओं की वर्जिनिटी टेस्ट को जरूरी मानने के बाद भी कई ऐसे लोग होते हैं, जो मेडिकल साइंस पर भरोसा नहीं करते। जो इस टेस्ट में किसी वजह से फेल साबित होती हैं, उन पर परिवार की ओर से हाइमन रिपेयर सर्जरी का दबाव बनाया जाता है, जिससे जांच में वह लड़की वर्जिन दिखे। इस सर्जरी में काफी पैसा खर्च होता है, मगर लड़की वाले रकम जुटाकर इसे कराते हैं, जिससे शादी में दहेज कम देना पड़े। यहां कई ऐसे मामले भी सामने आए, जिनमें लड़की अगर टेस्ट में पास नहीं हुई, तो परिवार वालों ने उसकी जान ले ली। 

जिन्हें मेडिकल साइंस पर भरोसा नहीं, सुहागरात पर बिस्तर पर सफेद चादर बिछाते हैं 
वहीं, कई डॉक्टरों का कहना है कि वर्जिनिटी टेस्ट कराने का दबाव लड़के वालों की तरफ से कम और लड़की वालों की तरफ से ज्यादा होता है, जबकि लड़कियां ऐसा कोई टेस्ट नहीं कराना चाहतीं। इस टेस्ट के बावजूद कुछ ऐसे भी दकियानूसी लोग होते हैं, जिन्हें मेडिकल साइंस पर भरोसा नहीं। वे रीति-रिवाजों के हिसाब से ही इसकी जांच अपने स्तर से करते हैं। इसके लिए सुहागरात पर लड़की के बिस्तर पर सफेद चादर बिछाई जाती है और अगली सुबह देखा जाता है कि उस पर खून लगा है या नहीं। 

हटके में खबरें और भी हैं..

नौकरी हासिल करने के लिए युवक ने आजमाया अजीबो-गरीब तरीका, Zomato ने कहा- यह अच्छी बात नहीं

दिल्ली के युवक ने पैंगोंग झील पर कुछ इस अंदाज में खिंचवाई फोटो..यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन

महिला ने बच्चे को दिया जन्म, लंबाई और वजन जानकर हर कोई है दंग  

Share this article
click me!

Latest Videos

'मुस्लिम बोर्ड में हिंदुओं का क्या काम, ये लुटेरा वक्फ कानून है'। Asaduddin Owaisi
17 साल में 13 सरकार...जानें नेपाल में क्यों हो रहा भयंकर बवाल?। Abhishek Khare
Navaratri में Meat की दुकान बंद होने पर बंटे Varanasi के लोग, क्या है सही-क्या गलत
Indian Idol set पर क्या गजब की खूबसूरत लगीं Shilpa Shetty
Myanmar Earthquake में 10 हजार लोगों की मौत! मदद के लिए भारत ने लॉन्च किया ऑपरेशन 'ब्रह्मा'