'ससुराल सिमर का' की एक्ट्रेस को मिली रेप की धमकी, दर्द बयां करते हुए मुंबई पुलिस से लगाई मदद की गुहार

Published : May 08, 2022, 12:28 PM IST
'ससुराल सिमर का' की एक्ट्रेस को मिली रेप की धमकी, दर्द बयां करते हुए मुंबई पुलिस से लगाई मदद की गुहार

सार

'ससुराल सिमर का' जैसे सीरियल्स की एक्ट्रेस माही विज ने मुंबई पुलिस से मदद की गुहार लगाते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है कि एक अनजान शख्स ने न केवल उनकी कार को टक्कर मारी, बल्कि उन्हें गालियां और उनका रेप करने की धमकी भी दी है। 

मुंबई. 'ससुराल सिमर का' (Sasural Simar Ka) और 'बालिका वधू' (Balika Vadhu) जैसे सीरियल्स में नजर आईं एक्ट्रेस माही विज (Mahhi Vij) ने मुंबई पुलिस (Mumbai Police) से मदद की गुहार लगाई है। एक्ट्रेस का आरोप है कि एक अनजान शख्स ने पहले उनकी कार में टक्कर मारी और बाद में गाली गलौज करते हुए उनका रेप करने  की धमकी दी। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट में आपबीती साझा की है। 

माही ने एक वीडियो शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है, "इस शख्स ने मेरी कार को टक्कर मारी, मेरे साथ बदसलूकी की और मुझे रेप की धमकी दी। उसकी पत्नी भी आक्रामक हो गई थी। मुंबई पुलिस इस आदमी को खोजने में मेरी मदद करे, जिसने हमें धमकी दी है।"

मुंबई पुलिस ने दी शिकायत की सलाह

माही की पोस्ट देखने के बाद मुंबई पुलिस ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और लिखा, "कृपया नजदीकी पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराएं।" जवाब में माही ने लिखा, "मैं वर्ली पुलिस स्टेशन गई थी, उन्होंने मुझे मदद का आश्वासन दिया है।"

एक सोशल मीडिया यूजर ने माही की पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए लिखा, "हे भगवान। बर्दाश्त नहीं। इस मामले को उठाओ। बहुत ही भयावह। हमारे आसपास आजकल हो क्या रहा है?" माही ने यूजर को जवाब दिया, "वाकई! तारा कार में थी, मुझे उसे लेकर डर गई थी।"

जय भानुशाली की पत्नी हैं माही विज 

माही ने 'लागी तुझसे लगन', बैरी पिया' और 'रिश्तों से बड़ी प्रथा' जैसे कई अन्य सीरियल्स में भी काम किया है। उनकी शादी अभिनेता और टीवी होस्ट जय भानुशाली से हुई है, जो इन दिनों 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर' के होस्ट हैं। दोनों ने बतौर कपल डांसिंग रियलिटी शो 'नच बलिये' में भी हिस्सा लिया था। माही और जय की बेटी तारा का जन्म 3 अगस्त 2019 को हुआ। 
 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

The 50 का कॉन्सेप्ट क्या, 1 फरवरी को शुरू होने वाले शो के कितने कंटेस्टेंट्स फाइनल?
Govinda को छोड़िए, उनके भांजे की हो रही 11 साल बाद वापसी, इस धांसू वेब सीरीज में आएंगे नज़र