केबीसी में औरंगजेब के इस सवाल पर भड़के यूजर्स, ट्विटर पर #boycott_KBC_SonyTv कर रहा ट्रेंड

Published : Nov 08, 2019, 11:52 AM IST
केबीसी में औरंगजेब के इस सवाल पर भड़के यूजर्स, ट्विटर पर  #boycott_KBC_SonyTv कर रहा ट्रेंड

सार

शो में पूछे गए सवाल से देश के हजारों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है, जिसकी नाराजगी वे सोशल मीडिया पर दिखा रहे हैं। 

मुंबई. सोनी टीवी के रिएलिटी शो 'केबीसी' के सीजन 11 का बीते दिन एपिसोड टेलिकास्ट किया गया, औरंगजेब से जुड़ा सवाल कंटेस्टेंट से पूछा गया, जिसके बाद शो को लेकर विवाद शुरू हो गया और ट्विटर पर #Boycott_KBC_SonyTv टॉप पर  ट्रेंड कर रहा है। इससे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि देश के हजारों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है, जिसकी नाराजगी वे सोशल मीडिया पर दिखा रहे हैं। 

कंटेस्टेंट से पूछा गया था ये सवाल 

गुरुवार को टेलिकास्ट किए गए केबीसी के एपिसोड में कंटेस्टेंट से अमिताभ बच्चन ने सवाल किया कि...

इनमें से कौन से शासक मुगल सम्राट औरंगजेब के समकालीन थे?

A. महाराणा प्रताप                   B. राणा सांगा
C. महाराज रणजीत सिंह            D. शिवाजी

इस सवाल को देखकर कई लोगो ने केबीसी पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब औरंगजेब के आगे मुगल सम्राट लग सकता है तो शिवाजी के आगे छत्रपति शिवाजी क्यों नहीं लग सकता है। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने अमिताभ बच्चन पर भी सवाल करते हुए कह रहे हैं कि जब उन्होंने सवाल को पढ़ा तब वो इस गलती को सुधार सकते थे लेकिन उन्होंने भी छत्रपति शिवाजी को शिवाजी पढ़ा। सोशल मीडिया पर इस सवाल की तस्वीर के साथ कई यूजर्स केबीसी को बायकॉट करने की बात कर रहे हैं और ट्विटर पर #Boycott_KBC_SonyTv लिखकर पोस्ट लिख रहे हैं।

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

The 50: कन्फर्म हुए 3 कंटेस्टेंट, ऐसा होगा शो का फॉर्मेट-कब होगा शुरू? जानें
Bigg Boss 19 के बाद सलमान खान से नहीं मिलीं फरहाना भट्ट, बोलीं- हमारी बात तक नहीं हुई