सुशांत सिंह राजपूत को याद कर फिर भावुक हुईं अंकिता, आंसू पोंछते हुए बोलीं 'वो सब कुछ था'

पवित्र रिश्ता से ही सुशांत को घर घर में पहचान मिली थी। और यहीं से अंकिता और सुशांत ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। हांलाकि कुछ दिनों बाद दोनों अलग हो गए थे। DID सुपर मॉम्स में आईं अंकिता लोखंडे अपने आंसू नहीं रोक पाईं 

Rakhi Singhal | Published : Sep 1, 2022 2:49 PM IST / Updated: Sep 04 2022, 09:53 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क। सुशांत सिंह राजपूत ( Sushant Singh Rajput) को गुजरे 2 साल से ज्यादा हो गए हैं। टीवी और बॉलीवुड के वो ऐसे कलाकर थे जिन्होंने घर घर में अपनी एक्टिंग से पहचान बनाई थी। यहीं कारण है कि उनके निधन के बाद भी उन्हें कोई भूल नहीं पाया है। ना उनकी मौत की गुत्थी सुलझी ना ही उन्हें किसी ने भुलाया है। इसी बीच डीआईडी सुपर मॉम्स (DID Super Moms) के मंच पर एक बार फिर से सुशांत सिंह को याद किया गया। खास बात ये है कि इस शो में गेस्ट के तौर पर पवित्र रिश्ता फेम और सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे(Ankita Lokhande) को बुलाया गया था। सुशांत सिंह राजपूत के गाने पर कंटेस्टेंट को डांस करते देख अंकिता अपने आंसूं नहीं रोक पाईं। 
गेस्ट के तौर पर पवित्र रिश्ता में मानव की मां का किरदार निभाने वाली उषा नाडकर्णी (Usha Nadkarni)भी शामिल थीं। वे सुशांत को अपने बेटा जैसा मानती थी। इस भावुक क्षण में वे भी अपने आंसू नहीं रोक पाईं। पवित्र रिश्ता से ही सुशांत को घर घर में पहचान मिली थी। और यहीं से अंकिता और सुशांत ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। हांलाकि कुछ दिनों बाद दोनों अलग हो गए थे। लेकिन अंकिता के दिल में आज भी सुशांत के लिए एक अलग जगह और सम्मान है। और यहीं वजह है कि वे इस शो में अपने आंसू नहीं रोक पाईं। 

आपकों बता दें कि DID Super Moms का नया प्रोमो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है।  प्रोमो में कंटेस्टेंट साधना मिश्रा और उनके कोरियोग्राफर लक्ष्य डांस करते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान स्कि्न पर सुशांत की कुछ पिक्चर चलती हुई दिखाई देती हैं। जो उन्हें डेडिकेट की गई थीं।  अंकिता लोखंडे कहती हैं, वो बहुत करीबी दोस्त था। वो जहां भी है खुश है। 
देखिए वीडियो 

Latest Videos

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

नवादा में क्यों दलितों पर टूटा दंबंगों का कहर, स्वाहा हो गए 80 से ज्यादा घर । Bihar Nawada News
OMG! यहां बीवियां हो जाती हैं चोरी, जानें कहां चल रहा ऐसा 'कांड'
नक्सली सोच से लेकर भ्रष्टाचार के जन्मदाता तक, PM Modi ने जम्मू में कांग्रेस को जमकर सुनाया
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
करोलबाग हादसाः 'मां चिंता मत करना' 12 साल के अमन की मौत ने हर किसी को रुलाया