Ankita Lokhande बनने वाली हैं दुल्हन, 'Bride to Be' का मिला तोहफा, फैंस देने लगे बधाई

Published : Nov 10, 2021, 11:26 PM ISTUpdated : Nov 10, 2021, 11:27 PM IST
Ankita Lokhande बनने वाली हैं दुल्हन, 'Bride to Be' का मिला तोहफा, फैंस देने लगे बधाई

सार

पवित्र रिश्ता सीजन वन से कामयाबी की बुलंदी पर पहुंचने वाली अंकित को यह तोहफा एक शू स्टोर से मिला है। एक्ट्रेस ने इसे शेयर करते हुए थैक्स कहा है।शू बॉक्स पर लिखा है हैप्पी ब्राइड और तीन जोड़े फुटवियर्स में से एक पर ब्राइड टू बी लिखा हुआ है। 

पवित्र रिश्ता (pavitra rishta) फेम अंकिता लोखंडे (ankita lokhande) सात फेरे लेने वाली हैं। अभिनेत्री जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन (vicky jain) के साथ अपनी दुनिया बसाने जा रही हैं। उन्हें ब्राइड टू बी का गिफ्ट मिला है। अंकिता ने अपने इंस्टा स्टोरी पर कस्टमाइज्ड फुटवियर्स की फोटो शेयर की है। जिस पर Bride to Be लिखा हुआ है।

पवित्र रिश्ता सीजन वन से कामयाबी की बुलंदी पर पहुंचने वाली अंकित को यह तोहफा एक शू स्टोर से मिला है। एक्ट्रेस ने इसे शेयर करते हुए थैक्स कहा है। शू बॉक्स पर लिखा है हैप्पी ब्राइड और तीन जोड़े फुटवियर्स में से एक पर ब्राइड टू बी लिखा हुआ है। इसे देखकर पता चलता है कि वो जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

इसके साथ ही अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम पर हाथों में हाथ डाले एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में किसी का चेहरा नहीं नजर आ रहा है। अभिनेत्री कैप्शन में लिखती हैं, 'एक दूसरे जीवन में सबसे अच्छी और एकमात्रा चीज हैं जिसे हमें पकड़ना है।' इसमें उन्होंने विक्की जैन को भी टैग कर रखा है। इस तस्वीर पर फैंस प्रतिक्रिया देने लगे हैं। सब अंकिता को अगामी जीवन की बधाई देने लगे हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो अंकिता अभी पवित्र रिश्ता सीजन 2 में काम कर रही हैं। इस शो में वे शहीर शेख के साथ दिखाई दे रही हैं।  अंकिता बॉलीवुड में फिल्म मणिकर्णिका के साथ दिखाई दीं थी। 
और पढ़ें:

Kangana Ranaut देसी अवतार में आई नजर, साड़ी और ब्लैक गॉगल्स में ढाह रही थीं कहर

Kangana Ranaut ने दिखाई Veer Sawarkar की काल कोठरी, लिखा- अंदर बैठकर मैं पूरी तरह से हिल गई

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Netflix New Release: क्राइम-थ्रिलर-कॉमेडी का डबल डोज, 20 नई फिल्में-सीरीज से मचेगा तहलका
Border 2 OTT Release: थिएटर में मचाया गदर अब ओटीटी पर दहाड़ेंगे सनी देओल, इस दिन होगी स्ट्रीम