Anupamaa Spoiler Alert:किंजल के बच्चे को अपनाने से इंकार करेगा परितोष, शाह परिवार में लौटेगी अनुपमा

Published : Mar 07, 2022, 03:29 PM ISTUpdated : Mar 07, 2022, 04:12 PM IST
Anupamaa Spoiler Alert:किंजल के बच्चे को अपनाने से इंकार करेगा परितोष, शाह परिवार में लौटेगी अनुपमा

सार

 पाखी को पता चलता है कि वो बुआ बननेवाली है। जब वो किंजल भाभी को बधाई देती है तो परितोष नाराज हो जाता है। तोषु दावा करेंगा कि वो पिता नहीं बनना चाहता। इस दौरान अनुपमा, वनराज, बा और बापूजी उसे समझाने की कोशिश करेंगे।

मुंबई. सीरियल 'अनुपमा' (Anupamaa) की कहानी में राखी की फिर से एंट्री के बाद खूब हंगामा देखने को मिल रहा है। अनुपमा अनुज से शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार है।लेकिन वो आसानी से नहीं होने वाली है। शाह परिवार में तूफान आने वाला है। परितोष (तोषु) पिता नहीं बनना चाहता है। किंजल की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर वो बोलता है कि वो अभी पिता बनने के लिए तैयार नहीं हैं। आज यानी सोमवार के एपिसोड में देखेंगे कि शाह परिवार आने वाले नन्हे मेहमान के नाम को डिसकर करेंगे।

इस दौरान पाखी को पता चलता है कि वो बुआ बननेवाली है। जब वो किंजल भाभी को बधाई देती है तो परितोष नाराज हो जाता है। तोषु दावा करेंगा कि वो पिता नहीं बनना चाहता। इस दौरान अनुपमा, वनराज, बा और बापूजी उसे समझाने की कोशिश करेंगे। लेकिन वो नहीं मानेगा और बच्चे को अपनाने से इंकार कर देगा।  इसके बाद अनुपमा अपने घर चली आएगी।

अनुज से अनुपमा मांगेगी माफी

घर में अनुपमा का इंतजार कर रहा अनुज उसके लिए हलवा बनाकर  रखता है। जिसे देखकर अनुपमा इमोशनल हो जाएगी। अनुपमा अनुज को बताएगी कि किंजल की प्रेग्नेंसी की वजह से वो अनुज को समय नहीं दे पाएगी। परिवार को पहले अहमियत देने के लिए अनुपमा अनुज से माफी मांगेगी। जिस पर अनुप अनुपमा से कहेगा कि परिवार का ख्याल रखना कोई गलत बात नहीं है। हमेशा की तरह इस बार भी अनुज अनुपमा के साथ खड़ा नजर आएगा।

राखी दवे अनुपमा को शाह परिवार में रहने को कहती है

इधर अनुपमा की समधन राखी दवे किंजल को अपने घर ले जाने की कोशिश करेगी। लेकिन किंजल अपने मां के साथ घर जाने से इंकार करदेगी।  ऐसे में राखी दवे का पारा सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा। वो शाह हाउस को कूड़ेदान बताएगी। इसे सुनकर बा गुस्सा हो जाएगी और राखी के साथ जोरदार बहस करेंगी। जिसके बाद राखी दवे अनुपमा से अपना घर छोड़कर किंजल के साथ रहने के लिए कहेगी। 

और पढ़ें:

शादी के बाद पहली रात को क्या हुआ, Bhagyashree के पति ने सबके सामने खोला राज, ऐसे किया पत्नी ने रिएक्ट

ITA Awards 2022: रणवीर सिंह को देख बेकाबू हुई राखी सावंत, सरेआम उठाया गोद में, जमकर नाचे दोनों

आगे से लेकर पीछे तक जालीदार कपड़ों में दिखी Nia Sharma तो रश्मि देसाई ने पहनी हद से ज्यादा बोल्ड ड्रेस

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Netflix New Release: क्राइम-थ्रिलर-कॉमेडी का डबल डोज, 20 नई फिल्में-सीरीज से मचेगा तहलका
Border 2 OTT Release: थिएटर में मचाया गदर अब ओटीटी पर दहाड़ेंगे सनी देओल, इस दिन होगी स्ट्रीम