
मुंबई. टीवी का सबसे पॉपुलर शो बड़े अच्छे लगते हैं (Bade Acche Lagte Hain) को हाल ही में 10 साल पूरे हुए हैं। 10 साल पूरे होते ही शो से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि एकता कपूर शो बड़े अच्छे लगते हैं का सीक्वल बनाने जा रही हैं। वहीं शो के लिए एकता कपूर को नए राम और प्रिया मिल चुके हैं। स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट में मानें तो शो के दूसरे सीजन में दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और नकुल मेहता (Nakuul Mehta) की जोड़ी नजर आएंगी। बता दें कि मेकर्स ने दिव्यांका त्रिपाठी के नाम को फाइनल कर लिया है। वहीं, नकुल मेहता, राम कपूर का किरदार निभाने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दिव्यांका और नकुल ने साक्षी संवर (Sakshi Tanwar) और राम कपूर (Ram Kapoor) को रिप्लेस कर दिया है।
ये है मोहब्बतें में जमी थी जोड़ी
वैसे बता दें कि नकुल मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे। मेकर्स राम के किरदार के लिए करण पटेल को लेना चाहते थे। हालांकि, करण पटेल और दिव्यांका त्रिपाठी इससे पहले ये है मोहब्बतें में साथ काम कर चुके हैं। लेकिन मेकर्स शो में एक नई जोड़ी चाहते थे इसलिए उन्होंने करण पटेल की जगह नकुल मेहता के नाम पर मुहर लगाई है। मेकर्स चाहते हैं कि शो के सीजन 2 में फैंस को एक नई जोड़ी देखे।
कभी नहीं किया साथ काम
नकुल मेहता और दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की दुनिया के माने हुए स्टार्स है। हालांकि, दोनों ने कभी भी साथ स्क्रीन शेयर नहीं की है। हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी ने खतरों के खिलाड़ी 11 की शूटिंग खत्म की है। बीच में यह भी खबर आई थी कि वे पति विवेक दाहिया के साथ सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस का हिस्सा होगी।
ऑफ एयर हो चुके हैं दोनों के शो
दिव्यांका त्रिपाठी का टीवी शो ये है मोहब्बतें 2019 में ऑफ एयर हो गया था, जिसके बाद से ही वे किसी शो का हिस्सा नहीं बनी हैं। वहीं, नकुल मेहता भी सीरियल इश्कबाज के बाद से टीवी की दुनिया से दूर हैं। नकुल का शो इश्कबाज भी 2019 में ही ऑफ एयर हुआ था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।