कब होगा बच्चा.. सवाल पर Bharti Singh ने पहले फेरा पेट पर हाथ फिर जो कहा उसे सुन सभी का हुआ बुरा हाल

Published : Aug 31, 2021, 03:00 PM IST
कब होगा बच्चा.. सवाल पर Bharti Singh ने पहले फेरा पेट पर हाथ फिर जो कहा उसे सुन सभी का हुआ बुरा हाल

सार

कॉमेडियन भारती सिंह सिर्फ टीवी शोज या फिर स्टेज पर नहीं रियल लाइफ में कॉमेडी करने का कोई मौका नहीं छोड़ती है। एक शख्स उनसे पूछता कि मामा बनने की खुशखबरी वे कब दे रही है। बच्चा कब आ रहा है तो इस पर भारती ने तुरंत पेट पर हाथ रख लिया।

मुंबई. कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) सिर्फ टीवी शोज या फिर स्टेज पर नहीं रियल लाइफ में कॉमेडी करने का कोई मौका नहीं छोड़ती है। भारती अपनी कॉमिक टाइमिंग से लोगों का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा, जिसे बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है और लोग उसे देखखर खूब ठहाके भी लगा रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही भारती अपनी वैनिटी वैन में जाती है उन्हें मीडिया फोटोग्राफर्स बात करने और पोज देने के लिए रोक लेते है। बातचीत के दौरान भारती कहती है कि द कपिल शर्मा शो और डांस दीवाने जरूर देखें। तभी एक शख्स उनसे पूछता कि मामा बनने की खुशखबरी वे कब दे रही है। बच्चा कब आ रहा है, तो इस पर भारती तुरंत पेट पर हाथ रखकर कहती है- अब बच्चे का इंतजार तो सभी को हो गया है। बस आप लोग हमें अकेला छोड़िए फिर करते हैं। भारती की बात सुनते ही सभी ठहाका लगाकर हंसने लगते हैं।


इन शोज में नजर आ रही भारती सिंह
आपको बता दें कि इन दिनों भारती सिंह द कपिल शर्मा शो में कॉमेडी करती नजर आ रही है। शो में उनकी कमाल की पंच लाइन्स लोगों का वीकेंड मजेदार बना देती है। इसके अलावा वे पति हर्ष लिंबाचिया के साथ डांस रियालिटी शो डांस दीवाने होस्ट कर रहे हैं। शो में माधुरी दीक्षित बतौर जज नजर आ रही हैं। बता दें कि शो के होस्ट राघव जुयाल को कोरोना हो गया था, जिसके कारण भारती-हर्ष को शो को होस्ट करने बुलाया गया था। हालांकि, राघव की शो में वापसी हो गई फिर भी कपल शो में नजर आ रहा है।


सपना पूरा करने आई मुंबई
भारती जब अपने सपने पूरे करने के लिए मुंबई आना चाहती थी तो मां ने उनका पूरा साथ दिया। मुंबई आकर उनकी किस्मत बदल गई। उन्होंने लाफ्टर चैलेंज का ऑडिशन दिया और सिलेक्शन भी हो गया। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने कॉमेडी सर्कस, कपिल शर्मा शो, खतरों के खिलाड़ी जैसे कई रियलिटी शो में काम किया। उन्होंने कुछ फिल्मों में भी काम किया है। भारती ने 2018 में हर्ष लिंबाच‍िया से शादी की। दोनों ने सात साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। दोनों एक दूसरे के बेस्ट फ्रेंड भी हैं। आज भी दोनों सोशल मीडिया पर अपने कॉमेडी वीडियोज से लोगों को हंसाते रहते हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

गोविंदा की भांजी ने शेयर की समंदर किनारे मस्ती की 7 PHOTOS
Anurag Dobhal Health Update: ICU से बाहर आकर बोले UK07 Rider- सोचा नहीं था ज़िंदा रहूंगा