बिग बॉस 12 की कंटेस्टेंट उर्वशी का नया अवतार, पहचान नहीं पाए लोग

Published : Jul 06, 2019, 08:36 AM ISTUpdated : Jul 10, 2019, 11:46 PM IST
बिग बॉस 12 की कंटेस्टेंट उर्वशी का नया अवतार, पहचान नहीं पाए लोग

सार

उर्वशी वाणी दीपक ठाकुर के साथ जोड़ी बनाकर बिग बॉस -12 के घर पहुंची थीं। उर्वशी शुरुआत में शांत दिखी थीं, लेकिन बाद में उनके तेवर चर्चा का विषय बन गए थे।  

मुंबई। बिग बॉस 12 की कंटेस्टेंट उर्वशी वाणी की फोटोज इन दिनों सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। फोटोज हैरान करने वाली हैं क्योंकि मेकओवर की वजह से उर्वशी एक अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। एक साधारण-सी लड़की को हॉट अवतार में देखकर लोग अचरज में हैं।

उर्वशी जब बिग बॉस 12 में पहुंची थीं तो उनका लुक सिम्पल था। इन फोटोज में उर्वशी रेड कलर के लॉन्ग गाउन में नजर आ रही हैं। उर्वशी लिखती हैं- 'लाल हमेशा से मेरा पसंदीदा रंग रहा है। क्योंकि लाल हमेशा हटकर होता है।' फोटोज देखकर एक यूजर ने लिखा है- 'क्या लग रही हो।'

PREV

Recommended Stories

Bigg Boss 19 विनर गौरव खन्ना की खुशियां झटके में हुई ढेर, जानें क्या है पूरा मामला
2025 में बेरोजगारी के दलदल में फंसे 6 स्टार्स, पाई-पाई के लिए मोहताज