
मुंबई. सलमान खान द्वारी होस्ट किया जा रहा टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस के 13वें सीजन में इन दिनों नया ट्विस्ट देखने के लिए मिल रहा है। शो में सभी सदस्य बेहतरीन खेल दिखा रहे हैं। लेकिन शो में शुरू से ही सिद्धार्थ शुक्ला सभी के सदस्यों के लिए हॉट टॉपिक बने हुए हैं। सिद्धार्थ शो में एक एग्रेसिव गेम खेलने के लिए जाने जाते हैं और घर में उनकी किसी ना किसी के साथ तीखी बहस हो ही जाती है। इन दिनों उनकी सबसे ज्यादा बहस आसिम रिआज के साथ देखने के लिए मिल रही है। लेकिन अब शो में एक नया ट्विस्ट देखने के लिए मिल सकता है कि घर से पारस नहीं बल्कि सिद्धार्थ शुक्ला बेघर हो सकते हैं।
सिद्धार्थ शुक्ला के बेघर होने की ये है वजह
दरअसल, बिग बॉस खबरी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की गई है। इसमें लिखा गया है, 'सूत्रों के मुताबिक पारस छाबड़ा नहीं बल्कि सिद्धार्थ शुक्ला को घर से बाहर किया गया है। इसके पीछे की वजह मेडिकल है। पोस्ट में कारण में लिखा गया है कि सिद्धार्थ को टाइफाइड बुखार है। हालांकि ये बात अभी तक कंफर्म नहीं हो पाई है शो की ओर से कंफर्मेशन का इंतजार है।' सिद्धार्थ शुक्ला से पहले कहा जा रहा था कि पारस छाबड़ा को घर से बेघर किया जा सकता है। क्योंकि कैप्टेंसी के टास्क में उन्होंने अपनी मनमानी चलाई थी, जिससे सभी सदस्यों ने टास्क को रद्द करने की कोशिश की और उनके खिलाफ बिग बॉस से शिकायत की थी। इसके साथ ही पारस इस हफ्ते नोमिनेटिड भी हैं और कहा जा रहा है कि फैंस से उन्हें कम वोट भी मिले हैं।
ये कंटेस्टेंट कर सकता है घर में एंट्री
बिग बॉस के घर में हाल ही में शेफाली बग्गा और अरहान खान की वाइल्ड कार्ड से दोबारा एंट्री हुई। ये ट्विस्ट सभी के लिए काफी शॉक्ड करने वाला था। इन दोनों के अलावा शो में मधुरिमा तुली की भी एंट्री हुई है। बता दें, मधुरिमा तुली विशाल आदित्य सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड हैं, जो कि एक बार फिर से शो में एक-दूसरे के आमने-सामने हैं। इससे पहले ये जोड़ी टीवी डांस रिएलिटी शो 'नच बलिए 9' में देखने के लिए मिली थी। यहां दोनों साथ में टॉप 3 तक साथ में गए थे। लेकिन शो में दोनों के आपसी झगड़े ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। इसके बाद इनका ब्रेकअप हो गया था। अब इन दिनों शो में बिग बॉस 11 के कंटेस्टेंट विकास गुप्ता की वाइल्ड कार्ड से एंट्री के चर्चे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।