
मुंबई. टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में नजर आ चुकी एक्ट्रेस निक्की तंबोली की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए ये जानकारी दी है। निक्की ने बताया है कि आज सुबह ही पता चला है कि वो कोरोना पॉजिटिव हैं। निक्की ने इंस्टाग्राम पर एक लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखी है। इसमें उन्होंने लिखा है, 'आज सुबह ही पता चला है कि मैं कोरोना पॉजिटिव हूं। मैंने खुद को क्वॉरंटीन कर लिया है और सारे नियमों का पालन कर रही हूं। डॉक्टर ने जो सुझाया है वैसा मेडिकेशन कर र ही हूं।'
सोशल मीडिया पोस्ट में एक्ट्रेस ने क्या लिखा?
निक्की तंबोली ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा है, 'हाल के दिनों में, जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं वो अपना टेस्ट करा लें।' एक्ट्रेस ने अपने फैंस और शुभचिंतकों को उनके कंसर्न के लिए थैंक्यू कहा है। साथ ही लोगों से अनुरोध किया है कि वो मास्क जरुर पहनें और कोरोना से संबंधित सभी नियमों का पालन करें।'
बताते चलें कि बिग बॉस का 14वां सीजन कुछ समय पहले ही खत्म हुआ है। इस शो ने निक्की को पहचान दी। इस सीजन की विनर तो रुबीना दिलाइक रहीं, रनर अप राहुल वैद्य रहे और तीसरे नंबर पर निक्की तंबोली रहीं। अगर निक्की के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो निक्की एक साउथ एक्ट्रेस हैं और उन्होंने 'कंचना 3' और 'थिप्परा मिसम' जैसी साउथ की फिल्मों में काम किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।