
मुंबई. बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) फिनाले के करीब हैं। उमर रियाज, रश्मि देसाई, राखी सावंत और करण कुंद्रा फिनाले वीक के लिए चार कंटेस्टेंट मिल गए हैं। वहीं पांचवें कंटेस्टेंट के लिए घर में टास्क चल रहा है। शो के दौरान कई रिश्ते बने तो कई अब टूटने के कगार पर पहुंच गया है। करण कुंद्रा और तेजस्वी के बीच प्यार हुआ अब उनके बीच काफी नोंकझोक हो रहे हैं। वहीं, देवोलीना भट्टाचार्जी और प्रतीक सहजपाल के बीच भी दूरियां बढ़ गई हैं। एक टास्क के दौरान दोनों के बीच बहस होते नजर आए।
देवोलीना राखी सावंत से बातचीत करते दिखाई दे रही हैं। वो बोलती हैं कि प्रतीक से वो बात नहीं करेंगी। राखी सांवत चौंक जाती है वो बोलती हैं सच्ची। ये क्या मैं सुन रही हूं। तो देवोलीना बोलती हैं कि उसे लगता है कि मैं उसे जज करती हूं। तब राखी बोलती है कि तू तो उसके लिए इतना लड़ी। तब देवोलीना कहती हैं कि जो इंसान ये तक नहीं समझ सकता है कि मैंने क्यों रिएक्ट किया। मैंने उससे एक सवाल किया था कि तू क्या मुझ पर भरोसा करता है या फिर उस (अभिजीत बिचुकले) पर।
देवोलीना ने राखी से बताया दिल की बात
इसके आगे देवोलीना ने कहा कि मेरे इस सवाल के जवाब पर प्रतीक कहता है मुझे कुछ नहीं पता। इतना ही नहीं, मैं जब उस पर गुस्सा करती हूं तब वह कहता है कि मैं उसे जज कर रही हूं। देवोलीना अपनी बात आगे कहती हैं कि वो अब तक नहीं समझ पाता है कि मैं क्यों रिएक्ट करती हूं तो मुझे नहीं लगता है कि हमारे बीच बात करने के लिए कुछ है। मुझे तकलीफ होती है ये देखकर। अगर ऐसा है तो ठीक है मैं दूर ही रहूं।
प्रतीक के लिए बिचकुले से भिड़ी देवोलीना
दरअसल, देवोलीना ने प्रतीक के लिए अभिजीत बिचुकले से लड़ाई की थी। इस दौरान देवोलीना और अभिजीत की लड़ाई हाथापाई तक पहुंच गई थी और घरवालों को बीच में आकर दोनों को रोकना पड़ा था। इसके बाद ही देवोलीना और प्रतीक के बीच कुछ बहस हुई, जिस वजह से देवोलीना प्रतीक से थोड़ा नाराज हैं।
देवोलीना प्रतीक को पसंद करती हैं
बता दें कि घर में देवोलीना ने बताया है कि वो प्रतीक को पसंद करती हैं। अभिजीत बिचकुले से इसके लिए वो लड़ भी चुकी हैं। हालांकि प्रतीक तरफ से कोई रिएक्शन लोगों को देखने को नहीं मिला है। हालांकि दोनों एक दूसरे को सपोर्ट करते हुए दिखाई देते हैं। लेकिन गुरुवार को प्रसारित एपिसोड में प्रतीक देवोलीना की बुराई करते नजर आए। वो निशांत भट्ट से कहते दिखें कि देवोलीना खुद को ओवरस्मार्ट समझती हैं।
और पढ़ें:
KAREENA KAPOOR और सैफ अली खान SERIOUS LOOK में आए नजर, 1 करोड़ की कार को ड्राइव करते दिखें छोटे नवाब
Shivangi Joshi ने ब्लू लहंगा में खूबसूरत अदाएं दिखा चुराया दिल, फैंस को याद आई नायरा
Jitendra Kapoor एकता कपूर के बेटे संग की मस्ती, 79 की उम्र में हीरो की स्मार्टनेस देख दंग रह गए लोग
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।