
मुंबई. बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) में सात कंटेस्टेंट्स टिकट टू फिनाल में पहुंच गए हैं। तेजस्वी प्रकाश, अभिजीत बिचकुले और शमिता शेट्टी टास्क जीत कर टिकट टू फिनाले में पहुंच गए। इससे पहले उमर रियाज, करण कुंद्रा, रश्मि देसाई और राखी सावंत पहुंच चुके थे। घर में अब तीन सदस्य बच गए हैं जिनकी किस्मत का फैसला दर्शक करने वाली है। देवोलीना भट्टाचार्जी, निशांत भट्ट और प्रतीक सहजपाल टास्क नहीं जीतने की वजह से टिकट टू फिनाले में जगह नहीं बना पाए।
शुक्रवार को प्रसारित एपिसोड में तेजस्वी प्रकाश जहां जजों (उमर, करण, रश्मि और राखी) पर आरोप लगाईं कि वो शमिता शेट्टी के पक्ष में ही फैसला सुनाएंगे। वहीं, रश्मि और उमर उनपर बुरी तरह उखड़ गए। उन्होंने कहा कि आपको इल्जाम लगाने को कहा गया है आप ऐसा कैसे कह सकती हैं। हालांकि तेजस्वी शमिता पर लगाए गए इल्जाम साबित नहीं कर सकी। जिसके बाद फैसला शमिता के पक्ष में गया। लेकिन तेजस्वी पहले हाईजीन वाला टास्क देवोलीना से जीत चुकी थी। इसलिए वो भी टिकट टू फाइनल में पहुंच गई। इस दौरान वो रोती नजर आईं। उन्होंने कहा कि जब कोई नहीं होता तो उसके साथ उपरवाला होता है।
करण कुंद्रा और तेजस्वी के बीच मिटी दूरियां
इसके बाद तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के बीच सबकुछ ठीक होता नजर आया। दोनों एक दूसरे के गले लगते दिखाई दिए और फिर रात में एक साथ सोते हुए भी नजर आए। रात में दोनों जब फुसफुसा कर बात कर रहे थे तब बिग बॉस को उन्हें टोकना पड़ा।
राज खुलने के बात रोती नजर आईं देवोलीना
वहीं इस एपिसोड में कई घरवालों के छिपे राज भी खोले गए। बिग बॉस ने घरवालों को एक गेम खेलने को दिया। जिसमें एक चिट पर घर के सदस्यों का एक राज लिखा गया था। वो किसी को उठाना था और पहचानना था कि वो सदस्य कौन हैं। देवोलीना से जुड़ा राज उनकी मां से संबंधित था। देवोलीना अपनी मां को फॉरेन ट्रिप पर ले जाना चाहती थी। लेकिन उनकी मां को लगा कि वो मेंटल असाइलम लेकर जाएगी। वो डर गई और ट्रिप पर नहीं गई। ये राज जब सबके सामने आया तो देवोलीना रोने लगीं। उन्होंने कहा कि मैं अपनी मां फॉरेन घुमाने ले जाना चाहती थी, लेकिन उन्हें लगा कि मैं फिर से उन्हें असाइलम में छोड़ दूंगी।
शमिता को अपने को-एक्टर से था क्रश
एक राज शमिता शेट्टी का भी खुला। शमिता शेट्टी का अपने कोस्टार पर क्रश था। एक फिल्म के दौरान अदाकारा को अपने को-स्टार पर क्रश हो गया था। हालांकि बिग बॉस के शो में शमिता ने उनका नाम नहीं लिया।
राखी सावंत ने मां से मांगी माफी
वहीं राखी सावंत की जिंदगी से जुड़ा एक राज लोगों को पता चला। वो राज उनके पिता से जुड़ा था। उनके पिता की दो शादियां हुई थी। एक उनकी मां से दूसरी सौतेली मां से। लेकिन ये राज दुनिया के सामने ना आए इसके लिए राखी सावंत की मां ने उसे वादा लिया था। अदाकारा अपनी मां को इस राज को खोलने के लिए सॉरी बोलती दिखाई दीं।
और पढ़ें:
सफेद जालीदार ड्रेस में Sara Ali khan ने बिखेरी खूबसूरत अदाएं, फैंस बोले- चौदहवीं का चांद हो
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।