
मुंबई. सलमान खान (Salman Khan) के विवादित शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) में इन दिनों काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बीती रात हुनरबाज (Hunarbaaz: Desh Ki Shaan) के जज मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) और शो के होस्ट भारती सिंह (Bharti Singh) और हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) शो में मस्ती करते नजर आए। वहीं, सलमान, मिथुन की टांग खींचाई करते भी दिखे। वैसे, आपको बता दें कि जल्द ही शो का फिनाले होगा और पता चल जाएगा कि इस बार कौन बिग बॉस की ट्रॉफी अपने साथ लेकर जाता है। इसी बीच शनिवार को वीकेंड का वार में सलमान ने एक चौंकाने वाली घोषणा की, जिसे सुनकर फैन्स के साथ कंटेस्टेंट्स भी हैरान रह गए। उन्होंने बताया कि शो में डबल एविक्शन होने वाला है।
ये हो सकते हैं घर से बेघर
खबरों की मानें तो बिग बॉस के घर से देवोलीना भट्टाचार्य (Devoleena Bhattacharjee), रश्मि देसाई (Rashami Desai), अभिजीत बिचुकले (Abhijeet Bichukale) में से कोई दो कंटेस्टेंट शो से बाहर हो जाएंगे। बता दें कि अब तक बिग बॉस 15 के घर के 7 कंटेस्टेंट्स को टिकट टू फिनाले मिल चुका है और बाकी 3 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड हैं। कहा जा रहा था कि सलमान का ये शो फरवरी तक एक्सटेंड होगा लेकिन उन्होंने ग्रैंड फिनाले की घोषणा करते हुए ये कह दिया हैं कि इस शो को आगे एक्सटेंड नहीं किया जाएगा। ये पहला ऐसा शो है जिसके आखिरी हफ्ते में भी घर में 5 से ज्यादा कंटेस्टेंट्स बचे हुए हैं। वैसे तो आखरी हफ्ते में सिर्फ 5 कंटेस्टेंट्स घर में बच जाते हैं। फिलहाल इस शो में 10 कंटेस्टेंट्स हैं और डबल एलिमिनेशन के बाद भी घर में 8 कंटेस्टेंट्स बच जाएंगे।
ये शो करेगा बिग बॉस को रिप्लेस
बिग बॉस 15 के फिनाले से एक हफ्ता पहले कलर्स टीवी का नया रियलिटी शो हुनरबाज को लांच कर दिया गया है। इस शो के लिए सलमान खान के वीकेंड का वार का वक्त भी चैनल की तरफ से बदल दिया गया है। रात 9 बजकर 30 मिनट पर शुरू होने वाला यह शो अब रात 8 बजे ऑन एयर किया जा रहा है। वहीं, सोमवार से शुक्रवार ऑन एयर होने वाले बिग बॉस को जैन इमाम और रीम शेख का फनाह इश्क में मरजावां रिप्लेस करने वाला है। बता दें कि निशांत भट्ट, राखी सावंत, शमिता शेट्टी, तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा और प्रतीक सहजपाल फिनाले वीक में पहुंच चुके हैं। वहीं, अभिजीत बिचुकले, देवोलीना भट्टाचार्जी और रश्मि देसाई अभी भी असुरक्षित हैं। अब इनका किस्मत का फैसला दर्शकों के हाथ में हैं।
Divya Bharti से Sushant Singh Rajput तक, वो सेलेब्स जिनकी मौत से हिल गई थी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री
Ritu Shivpuri Birthday: पति की लाइफ बचाने अपना सबकुछ दांव पर लगाने वाली अब जी रही गुमनाम जिंदगी
Saif Ali Khan के बेटे संग डेट पर पकड़ी गई Shweta Tiwari की बेटी, इन्हें देखते ही छुपा लिया चेहरा
Shilpa Shetty से Shahrukh Khan तक, कुछ ऐसे दिखते है सरोगेसी से पैदा हुए इन बॉलीवुड स्टार्स के बच्चे
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।