Bigg Boss 16: क्या शो के साथ सलमान खान का कॉन्ट्रैक्ट खत्म ? जानें अब कौन होस्ट करेगा विवादित शो

Published : Dec 30, 2022, 09:52 AM ISTUpdated : Dec 30, 2022, 10:42 AM IST
Bigg Boss 16: क्या शो के साथ सलमान खान का कॉन्ट्रैक्ट खत्म ? जानें अब कौन होस्ट करेगा विवादित शो

सार

टीवी के सबसे विवादित शो बिग बॉस को लेकर एक चैंकाने वाली खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि इस शो को लंबे समय से होस्ट कर रहे सलमान खान का कॉन्ट्रैक्ट अब खत्म हो रहा है और उनकी जगह कोई और शो को होस्ट करेगा।

एंटरटेनमेंट डेस्क. सलमान खान (Salman Khan) के टीवी के सबसे विवादित शो बिग बॉस (Bigg Boss) को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो शो के साथ सलमान का कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने वाला है और कहा जा रहा है कि करन जौहर (Karan Johar) उनको रिप्लेज कर सकते हैं।  TellyChakkar के सूत्रों की रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान का कॉन्ट्रैक्ट 12 जनवरी 2023 को समाप्त हो जाएगा। यदि उनके पास डेट नहीं है, तो वह शो को होस्ट के रूप में जारी नहीं रह पाएंगे और करन शो के होस्ट की कमान संभालेंगे। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक इस बात को लेकर कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है। 


बिग बॉस ओटीटी किया था करन जौहर ने होस्ट
आपको बता दें कि बिग बॉस ओटीटी को करन जौहर ने ही होस्ट किया था। यह ओटीटी पर बिग बॉस का पहला सीजन था और इसी काफी पसंद भी किया गया था। बात करेंट सीजन यानी बिग बॉस 16 की करें तो जब सलमान खान को डेंगू का पता चला था, तो करन ने एक एपिसोड के लिए होस्ट के रूप में कमान संभाली थी। रिपोर्ट्स की मानें तो शो बहुत अच्छा कर रहा है और अच्छी टीआरपी भी हासिल कर रहा है। इसी को देखते हुए निर्माताओं और शो के चैनल ने शो को एक महीने के लिए आगे बढ़ाने का फैसला किया है। 12 जनवरी 2023 को होने वाला फिनाले अब 12 फरवरी 2023 को होगा।


सलमान खान का वर्कफ्रंट
बात सलमान खान के वर्कफ्रंट की करें तो इस साल यानी 2022 में वह साउथ की फिल्म गॉडफादर में कैमियो करते नजर आए थे। इसके अलावा उनकी कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई। 2023 में वह किसी का भाई किसी की जान में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में पूजा हेगड़े हैं। यह फिल्म 2023 की ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं, उनकी फिल्म टाइगर 3 भी 2023 की दीवाली के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना कैफ हैं। सलमान, शाहरुख खान की फिल्म पठान में कैमियो करते नजर आएंगे। फिलहाल इस फिल्म की रिलीज को लेकर विवाद चल रहा है।

 

ये भी पढ़ें
2023 में BOX OFFICE पर बॉलीवुड का गणित बिगाड़ने आ रही साउथ इंडस्ट्री की ये 10 बिग बजट फिल्में 

नकुल मेहता ही नहीं इन 6 CELEBS ने भी चलते TV शो को कहा गुडबाय, 1 सीरियल से तो 10 स्टार्स हुए बाहर

किसी ने कहा कुत्ते पीछे पड़ जाएंगे तो कोई बोला पागला आंटी, अक्षय कुमार की पत्नी की हरकत देख घुमा माथा

जितने बजट में बन जाए FLOP अक्षय-आमिर-सलमान की 5-5 फिल्में, उतना इस मूवी ने 12 दिन में कमा डाले

भूत बंगले की वजह से अक्षय कुमार के ससुर ने दी थी 15 HIT फिल्में, फिर इनके कारण बिगड़ा था करियर ग्राफ

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Anupamaa: 30 साल पहले मिथुन संग रोमांस कर चुकी अनुपमा, जानें किस फिल्म में दिखी जोड़ी
Ikka Teaser: 1.02 मिनट के टीजर में सनी देओल ने एक डायलॉग से लूटी महफ़िल, दिखे 5 स्टार