Bigg Boss : इस कंटेस्टेंट ने उड़ाया भोजपुरी का मजाक, उसकी बदतमीजी से तंग आकर रो पड़ी अक्षरा सिंह

Published : Aug 10, 2021, 02:25 PM ISTUpdated : Aug 10, 2021, 02:26 PM IST
Bigg Boss : इस कंटेस्टेंट ने उड़ाया भोजपुरी का मजाक, उसकी बदतमीजी से तंग आकर रो पड़ी अक्षरा सिंह

सार

बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) 8 अगस्त से शुरू हो चुका है। घर में एंट्री लेते ही कंटेस्टेंट के बीच लड़ाई-झगड़े शुरू हो चुके हैं। बीती रात भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और मुस्कान जट्टाना (Muskan Jattana) के बीच विवाद हो गया। 

मुंबई। बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) 8 अगस्त से शुरू हो चुका है। घर में एंट्री लेते ही कंटेस्टेंट के बीच लड़ाई-झगड़े शुरू हो चुके हैं। बीती रात भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और मुस्कान जट्टाना (Muskan Jattana) के बीच विवाद हो गया। दरअसल, अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने रात में मिलिंद गाबा, नेहा भसीन और करण नाथ से कहा कि मुस्कान जट्टाना को बात करने की तमीज नहीं है। इस पर उनसे पूछा गया कि आखिर उसने ऐसा क्या कर दिया तो अक्षरा सिंह अपनी बात कहते हुए फूट-फूटकर रो पड़ीं।

 

अक्षरा सिंह ने बताया कि जब उन्होंने मुस्कान से पूछा कि गाबा (मिलिंद) कहां पर है तो उसने मुझसे बदतमीजी की। इसके अलावा अक्षरा ने कहा कि मुस्कान ने न सिर्फ उनके साथ बुरा बर्ताव किया बल्कि उनकी भाषा भोजपुरी का भी मजाक उड़ाया। इतना कहते-कहते अक्षरा की आंखों से आंसू निकल पड़े। 

ये है पूरा मामला : 
दरअसल, रात के 2 बजे जब अक्षरा सिंह को गार्डन एरिया में अकेले और रोता देख दिव्या अग्रवाल वहां पहुंचीं तो मामला साफ हुआ। अक्षरा ने दिव्या अग्रवाल को सारी बात खुलकर बताई। इसके बाद दिव्या अग्रवाल ने ने भी अक्षरा सिंह को समझाते हुए कहा कि वो अपनी इंडस्ट्री (भोजपुरी) का प्रतिनिधित्व कर रही हैं ऐसे में उन्हें हौसला रखना है। जब दिव्या ने समझाया तब कहीं जाकर अक्षरा सिंह के चेहरे पर मुस्कान आई। 

बिग बॉस में इन कंटेस्टेंट ने ली है एंट्री : 
बिग बॉस ओटीटी में नेहा भसीन, मुस्कान जट्टाना, राकेश बापट, शमिता शेट्टी, रिद्ध‍िमा पंडित, करण नाथ, मिलिंद गाबा, दिव्‍या अग्रवाल, प्रतीक सहजपाल, उर्फी जावेद, अक्षरा सिंह, जीशान खान और निशांत भट्ट समेत कुल 13 कंटेस्टेंट ने एंट्री ली है। 


 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

'बेस्ट फ्रेंड' को अब्बा बुलाती है TV एक्ट्रेस की बेटी, सवाल उठा तो बुरी तरह भड़की
Mahhi Vij का नदीम नादज़ से अफेयर? Ex हसबैंड Jay Bhanushali का चौंकाने वाला रिएक्शन