
मुंबई. करन जौहर (Karan Johar) का शो बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) पीक पर पहुंच गया है और काफी पॉपुलर भी हो रहा है। शो में पहले दिन से ही कंटेस्टेंस्ट में आपसी झगड़े और गाली-गलौच देखने को मिला। मेकर्स भी शो से जुड़े अपडेट्स सोशल मीडिया के जरिए फैन्स के साथ शेयर कर रहे हैं। इसी बीच लेटेस्ट एपिसोड में शमिता शेट्टी (Shamita Shetty), राकेश बापट (Raqesh Bapat) की एक हरकत से जली-भुनी नजर आई। हालांकि, बाद में उन्होंने सफाई भी दी कि उन्हें किसी भी बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है। बता दें कि शो को शुरू हुए 3 हफ्ते गुजर चुके है और अभी 3 वीक बाकी है। इसी बीच जमाई राजा की एक्ट्रेस यानी निया शर्मा शो में अपनी बोल्डनेस का तड़का लगाने और घरवालों की शामत लाने आने वाली है।
राकेश-शमिता का अफेयर
शो को देखकर सभी को लग रहा है कि राकेश बापट और शमिता शेट्टी के बीच अफेयर चल रहा है। घर में दोनों एक-दूसरे को खूब सपोर्ट कर रहे हैं। फैंस ने इनका नाम #ShaRa रखा है। लेटेस्ट एपिसोड में राकेश कंटेस्टेंट्स के साथ बैठे थे और अचानक उनकी जेब से एक लिप बाम गिर जाता है। फिर प्रतीक सहजपाल कहते हैं कि शमिता का लिप बाम राकेश के पास है। सभी उन्हें चिढ़ाने लगते हैं लेकिन राकेश कहते है कि ये दिव्या अग्रवाल का है शमिता का नहीं। जैसे ही ये बात शमिता सुनती है उनका रिएक्शन देखने के लायक होता है। घरवाले उन्हें चिढ़ाने लगते हैं तो वे कहती है कि मैं उनकी गर्लफ्रेंड नहीं हूं।
शमिता ने कहीं दिल की बात
दिव्या, शमिता की बात का जवाब देते हुए कहती हैं कि अगर गर्लफ्रेंड बन जाओगी तो भी अच्छी लगोगी। दिव्या के जाने के बाद शमिता, राकेश से कहती है कि वो इस बात से परेशान हैं कि उन्होंने ऐसे व्यक्ति से लिप बाम लिया, जो उनकी दोस्त नहीं है। वो नहीं चाहती कि तुम उससे दोस्ती करो। फिर राकेश उनसे माफी मांग लेते हैं। आपको बता दें कि ओटीटी वाला शो खत्म होने के बाद सलमान खान इसे टीवी पर लेकर जाएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस 15 की शुरुआत 15 अक्टूबर से हो सकती है। फिलहाल, सलमान अपनी अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग में बिजी है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।