कोरियोग्राफर अमरदीप सिंह ने रचाई शादी, फोटोज वायरल

Published : Jul 14, 2019, 04:14 PM ISTUpdated : Jul 23, 2019, 12:30 PM IST
कोरियोग्राफर अमरदीप सिंह ने रचाई शादी, फोटोज वायरल

सार

अमरदीप सिंह ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से रचाई शादी।

मुंबई: सोनी टीवी पर आ रहे शो "सुपर डांसर 3" के प्रतिभागी गौरव सरवान के कोरियोग्राफर अमरदीप सिंह नट ने अपनी गर्लफ्रेंड चांदनी से शादी कर ली है। दोनों ने अपने निजी दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवार वालों की मौजूदगी में पूरे रीती रिवाज के साथ शादी की। अमरदीप ने इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की फोटोज शेयर करते हुए दी। उनके दोस्तों ने भी उनकी शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए उनको बधाई दी। 

अमरदीप ने अपने करियर कि शुरुवात शो "डांस प्लस 3" से की थी जिसमे वह 1st रनरअप रहे थे। इसके बाद उन्होंने कोरियोग्राफी में अपनी प्रतिभा दिखाई और अब वह सोनी चैनल पर आने वाले शो "सुपर डांसर 3" में कोरियोग्राफी करते नजर आ रहे हैं। फोटोज में यह देखा जा सकता है कि दोनों ने सिख रीती रिवाज से शादी रचाई है। 

बचपन से था डांसर बनने का सपना 

पंजाब से तालुक्क रखने वाले अमरदीप को बचपन से ही डांस का काफी शौक था। अपने इस पैशन की वजह से वह मुंबई आ गए और यहां आकर उन्होंने अपने डांसर बनने के सपने को पूरा किया। एक कंटेस्टेंट के तौर पर उन्होंने अपने करियर की शुरुवात की और अब उनका नाम जाने माने कोरियोग्राफर्स में गिना जाता है। लम्बे अरसे से चांदनी को डेट कर रहे अमरदीप ने 12 जुलाई को उनसे शादी रचा ली। दोनों फिलहाल मुंबई में ही रहे हैं। चांदनी और अमरदीप एक दूसरे को लम्बे टाइम से जानते हैं। 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

The 50 में मचा खूब बवाल, भिड़े 2 कंटेस्टेंट-जमकर हुई धक्का मुक्की और मारपीट
Netflix ने दिया 60 करोड़ का ऑफर, रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा क्यों ठुकरा दिया?