video: रियलिटी शो पर कंटेस्टेंट ने घुटनों के बल बैठ साथी को किया प्रपोज, देखने लायक थे माधुरी के एक्सप्रेशन

Published : Aug 21, 2019, 05:53 PM ISTUpdated : Aug 21, 2019, 06:01 PM IST
video: रियलिटी शो पर कंटेस्टेंट ने घुटनों के बल बैठ साथी को किया प्रपोज, देखने लायक थे माधुरी के एक्सप्रेशन

सार

बता दें, माधुरी दीक्षित नेने के अलावा तुषार और शशांक 'डांस दीवाने 2' में जजेस की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं इस शो के अर्जुन बिजलानी होस्ट कर रहे हैं।

मुंबई. टीवी रिएलिटी शो 'डांस दीवाने 2' इस वीकेंड कुछ खास होने वाला है। दरअसल, शो के मंच पर कंटेस्टेंट मेहुल गर्लफ्रेंड हिमाली को घुटनों के बल बैठकर प्रपोज करते हुए नजर आने वाले हैं। इसका एक प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है और इस बात की जानकारी दी गई है कि इस वीकेंड शो के मंच पर मेहुल गर्लफ्रेंड को प्रपोज करेंगे। इस दौरान पूरा माहौल रोमांटिक हो जाता है। 

ऐसे थे माधुरी के रिएक्शन्स 

प्रोमो वीडियो में माधुरी के अलावा सभी जजेस और ऑडियंश के रिएक्शन्स देखते ही  बनते हैं। इस दौरान मेहुल गर्लफ्रेंड से कई वायदे भी करते हुए नजर आते हैं। सबसे खास बात तो ये है कि वे अपनी पर्सनल चीजों पर उन्हें पूरा अधिकार और मोबाइल का पासवर्ड बताते दिखते हैं। इसके साथ ही वे कहते हैं कि गर्लफ्रेंड को शादी के बाद हर हफ्ते डेट पर ले जाएंगे, जिसके बाद माधुरी दीक्षित नेने भी हर हफ्ते डेट वाली लाइन चिढ़ाते हुए कहती नजर आती हैं। आखिरी में मेहुल की गर्लफ्रेंड भी उन्हें शादी के लिए हां कर देती हैं। इस पूरे रोमांटिक माहौल को देख माधुरी के चेहरे पर काफी खुशी रहती है और एक्ट्रेस बधाई देते हुए नजर आती हैं। गौरतलब है कि इस वीडियो को अभी तक 33 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

 

ये हैं शो के जजिस 

बता दें, माधुरी दीक्षित नेने के अलावा तुषार और शशांक 'डांस दीवाने 2' में जजेस की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं इस शो के अर्जुन बिजलानी होस्ट कर रहे हैं। शो के कई वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर किए जाते हैं, जो वायरल होते हैं। 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

शरीर कमजोर-फूली सांस, हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर के बाद हुई कौन सी नई बीमारी?
OTT पर सबसे ज्यादा देखी गई ये 5 फिल्में, एक BOX OFFICE पर कमा चुकी 340% प्रॉफिट