
मुंबई। कोरोना महामारी के दौरान पौराणिक कथाएं दर्शकों को खूब पसंद आ रही हैं। लॉकडाउन के दौरान रामायण और महाभारत के दूरदर्शन पर प्रसारण के बाद अब जूबी कोचर और निर्देशक धीरज कुमार का लोकप्रिय पौराणिक सीरियल 21 जून से दूरदर्शन पर दोबारा ऑनएयर होने जा रहा है। यह सीरियल 2002 में सोनी पर लॉन्च किया गया था।
धीरज कुमार के मुताबिक, "भगवान गणेश भारत की संस्कृति और धर्म में गहरी जड़ें जमा चुके हैं और उन पर बेस्ड हमारा शो श्री गणेश बेहद लोकप्रिय हो गया था। जब 2002 में सोनी पर इसका प्रसारण हुआ था तो इस शो ने 3.4 की रेटिंग प्राप्त की और इसे बनाए रखा। लोगों को इस सीरियल का गहन शोध, भव्य सेट और निर्माण बहुत पसंद आया था। अब कई सालों के बाद दूरदर्शन ने इसे फिर से प्रसारित करने का फैसला किया है। श्री गणेश किसी भी नए काम के शुरू होने से पहले पूजा करने वाले पहले देवता हैं। हमें खुशी है कि दर्शकों को दूरदर्शन राष्ट्रीय नेटवर्क पर यह शो फिर से देखने को मिलेगा।
जागेश मुकती ने शो में महा गणेश, विशाल लालवानी ने बाल गणेश, सुनील शर्मा ने शिव और प्रियंका ने पार्वती की मुख्य भूमिका निभाई है। यह शो क्रिएटिव आई लिमिटेड द्वारा बनाया गया है और यह नमः शिवाय के साथ वेंचर है और इसे दूरदर्शन पर हर रोज मंगलवार से शनिवार सुबह 9 बजे फिर से प्रसारित किया जाएगा। इस सीरियल में 300 एपिसोड शामिल हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।