दूरदर्शन पर फिर से ऑनएयर होने जा रहा धीरज कुमार का पॉपुलर टीवी सीरियल श्री गणेश, इस दिन से होगा शुरू

कोरोना महामारी के दौरान पौराणिक कथाएं दर्शकों को खूब पसंद आ रही हैं। लॉकडाउन के दौरान रामायण और महाभारत के दूरदर्शन पर प्रसारण के बाद अब जूबी कोचर और निर्देशक धीरज कुमार का लोकप्रिय पौराणिक सीरियल 21 जून से दूरदर्शन पर दोबारा ऑनएयर होने जा रहा है। यह सीरियल 2002 में सोनी पर लॉन्च किया गया था। 

Asianet News Hindi | Published : Jun 20, 2021 12:19 PM IST

मुंबई। कोरोना महामारी के दौरान पौराणिक कथाएं दर्शकों को खूब पसंद आ रही हैं। लॉकडाउन के दौरान रामायण और महाभारत के दूरदर्शन पर प्रसारण के बाद अब जूबी कोचर और निर्देशक धीरज कुमार का लोकप्रिय पौराणिक सीरियल 21 जून से दूरदर्शन पर दोबारा ऑनएयर होने जा रहा है। यह सीरियल 2002 में सोनी पर लॉन्च किया गया था। 

धीरज कुमार के मुताबिक, "भगवान गणेश भारत की संस्कृति और धर्म में गहरी जड़ें जमा चुके हैं और उन पर बेस्ड हमारा शो श्री गणेश बेहद लोकप्रिय हो गया था। जब 2002 में सोनी पर इसका प्रसारण हुआ था तो इस शो ने 3.4 की रेटिंग प्राप्त की और इसे बनाए रखा। लोगों को इस सीरियल का गहन शोध, भव्य सेट और निर्माण बहुत पसंद आया था। अब कई सालों के बाद दूरदर्शन ने इसे फिर से प्रसारित करने का फैसला किया है। श्री गणेश किसी भी नए काम के शुरू होने से पहले पूजा करने वाले पहले देवता हैं। हमें खुशी है कि दर्शकों को दूरदर्शन राष्ट्रीय नेटवर्क पर यह शो फिर से देखने को मिलेगा।

Latest Videos

जागेश मुकती ने शो में महा गणेश, विशाल लालवानी ने बाल गणेश, सुनील शर्मा ने शिव और प्रियंका ने पार्वती की मुख्य भूमिका निभाई है। यह शो क्रिएटिव आई लिमिटेड द्वारा बनाया गया है और यह नमः शिवाय के साथ वेंचर है और इसे दूरदर्शन पर हर रोज मंगलवार से शनिवार सुबह 9 बजे फिर से प्रसारित किया जाएगा। इस सीरियल में 300 एपिसोड शामिल हैं।

Share this article
click me!

Latest Videos

बंगाल में फिर हड़ताल पर जाने की तैयारी में डॉक्टर, जानें क्या है नया मामला । Kolkata Doctor Case
मुख्यमंत्री आतिशी ने भरा महिला कार्यकर्ता का कान और वो टूट पड़ी, BJP ने शेयर किया वीडियो
जम्मू में PM मोदी का जोरदार भाषण, कहा और तेज होंगे विकास के काम
Bihar Flood: तबाही मचाने को तैयार सैलाब, 56 साल बाद इतने खतरनाक रूप में आई कोसी
दिल का दौरा पड़ते ही करें 6 काम, बच जाएगी पेशेंट की जान #Shorts