
मुंबई. फेमस टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। फैंस के साथ वो अपनी जिंदगी के खूबसूरत पलों को शेयर करती हैं। कभी वो अलग-अलग जगहों पर एडवेंचर करती दिखाई देती हैं तो कभी अपने पति विवेक दहिया( vivek dahiya) के साथ रोमांटिक होते नजर आती हैं। नए साल पर अदाकारा ने अपने न्यू लुक को फैंस के साथ साझा किया है। इस तस्वीर में वो बेहद ही ग्लैमरस लग रही हैं। पहली नजर में तो उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है।
ज्यादातर ट्रेडिशनल ड्रेस में दिखने वाली दिव्यांका इसमें वेस्टर्न आउटफिट में नजर आ रही हैं। असाधारण मेकअप के जरिए वो इस लुक को पूरी तरह ग्लैमरस बनाती दिख रही हैं। वन साइड सोल्डर प्रिटेंड ड्रेस में अदाकारा बिस्तर से नीचे बैठकर अपनी अदाएं दिखा रही हैं। इस फोटो में वो बिल्कुल अलग लग रही हैं। दिव्यांका ने अलग लुक में शेयर तस्वीर के साथ एक मैसेज दिया है। उन्होंने लिखा, 'नई चीजें सीखें, उससे जुड़े और उन चीजों को करना न भूलें जो इस साल आपको वास्तव में खुश करती हैं। 2022 मुबारक!'
बता दें कि दिव्यांका विवेक दहिया के साथ क्वालिटी टाइम बीता रहे हैं। हाल ही में उन्होंने दुबई की कई सारी तस्वीरें शेयर की थीं। फिलहाल ये दोनों जोड़े कहा है इसका खुलासा नहीं हुआ है। इस तस्वीर को देखकर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर्स ने कहा कि वाऊ, 'ये यूनिक है। बस करो दिव्यांका प्यार हो जाएगा।' क्यूट, गॉर्जियस , ब्यूटीफुल, सेक्सी जैसे कमेंट का तांता लगा हुआ है।
दिव्यांका त्रिपाठी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने 'बनू मैं तेरी दुल्हन' जैसे शो में नजर आई है। इसके अलावा वह मिसेस और मिस्टर शर्मा इलाहाबाद वाले, यह है मोहब्बतें जैसे शो में नजर आ चुकी है। उन्होंने हाल ही में खतरों के खिलाड़ी में पार्टिसिपेट किया था।
और पढ़ें:
BIGG BOSS 15 UPDATES : शो के फिनाले के लिए ये होंगे TOP 3 कंटेस्टेंट, किसी एक को मिलेगी ट्रॉफी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।