New Year 2022: नए साल के जश्न में डूबी Ankita Lokhande, पति के साथ डांस करते हुए फैंस को दी धमाकेदार बधाई

हाल ही में नई नवेली दुल्हन बनी अंकिता अपने पति विक्की जैन (Vicky Jain) के साथ पार्टी करती नजर आईं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर जश्न का वीडियो शेयर करते हुए फैंस को बधाई दी है।

Asianet News Hindi | Published : Dec 31, 2021 4:05 PM IST

मुंबई. साल 2021 चंद लम्हों में जुदा हो जाएगा और नए साल 2022 (New year 2022) में हमसब प्रवेश कर जाएंगे। नया साल हम सबके लिए मंगलमय हो हर कोई यहीं दुआ कर रहा है। बॉलीवुड समेत टीवी सेलिब्रिटी भी नए साल का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। इसी में एक नाम अंकिता लोखंडे ( Ankita Lokhande) का भी है। हाल ही में नई नवेली दुल्हन बनी अंकिता अपने पति विक्की जैन (Vicky Jain) के साथ पार्टी करती नजर आईं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर जश्न का वीडियो शेयर करते हुए फैंस को बधाई दी है।

अंकिता ने एक के बाद एक कई वीडियो शेयर की। एक वीडियो में वो अपनी फैमिली के साथ स्टेप करती दिखाई दे रही हैं। वहीं दूसरे वीडियो में वो अपने हमसफर विक्की जैन के साथ डांस करती दिख रही हैं। यह वीडियो काफी मजेदार है। कपल पहले अंग्रेजी गाने पर डांस कर रहे होते हैं अचानक ढोल वाली म्यूजिक बजने लगती है और दोनों भागड़ा करने लगते हैं। इस दौरान दोनों हंसते भी दिखाई देते हैं। अंकिता ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हमारे डांस की तरह आपका भी नया साल धमाकेदार हो। #happynewyear2022 ।'

Latest Videos

इसके साथ अंकिता ने एक और वीडियो शेयर किया। जिसमें वो विक्की जैन समेत कुछ टीवी से जुड़े दोस्तों के साथ डांस कर रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'फुल पावर,  हैप्पी फेस लाइक दिस।'

अंकिता का सपना हुआ पूरा 

'पवित्र रिश्ता' अंकिता ने हाल ही में बताया कि विक्की जैन से उनकी शादी होना उनका सपना था, जो सच हो चुका है। एक्ट्रेस ने अपने पति विक्की के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा कि मैं उन रातों के लिए जो सुबह में बदल गईं। मेरा सबसे अच्छा दोस्त जो मेरा परिवार बन गया और मेरे सपने जो हकीकत में बदल गए इन सभी चीजों के लिए बहुत शुक्रगुजार हूं।

14 दिसंबर को अंकिता ने विक्की के साथ लिए सात फेरे

बता दें कि अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने एक-दूसरे को साल 2018 में डेट करना शुरू किया था। 14 दिसंबर 2021 को धूमधाम से एक दूसरे के साथ शादी की।दोनों की शादी की सभी रस्में काफी ग्रैंड तरीकें से हुई। विक्की पेशे से जाने माने बिजनेसमैन हैं।

और पढ़ें:

ALIA BHATT-RANVEER KAPOOR जंगल में मना रहे हैं नए साल का जश्न, शेरों की तस्वीर शेयर कर अदाकारा ने कही ये बात

ANUSHKA SHARMA साल 2022 में बेटी वामिका-विराट के साथ बिताएंगी कम वक्त, हाथ आए 3 बड़े प्रोजेक्ट्स

RHEA CHAKRABORTY के लिए दर्द भरा साल रहा 2021, अदाकारा ने कहा-हंसना आसान नहीं था,फैंस बोले-साल 2022 होगा अच्छा

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
ऑनलाइन पेमेंट कर PM Modi ने खरीदी सबसे बढ़िया चीज । PM Vishwakarma