Indian Idol 12: फिनाले से पहले हुआ चौंकाने वाला उलटफेर, सायली कांबले नहीं बल्कि इस सिंगर का कटा पत्ता

Published : Aug 06, 2021, 10:20 AM IST
Indian Idol 12: फिनाले से पहले हुआ चौंकाने वाला उलटफेर, सायली कांबले नहीं बल्कि इस सिंगर का कटा पत्ता

सार

टीवी का मोस्ट पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 का फिनाले 15 अगस्त को होने वाला है। शो में फिलहाल 6 सिंगर्स बचे हैं। वहीं, फिनाले से पहले वाले एपिसोड में किसी एक सिंगर को बाहर किया जाएगा। 

मुंबई. टीवी का मोस्ट पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) का फिनाले 15 अगस्त को होने वाला है। शो में फिलहाल 6 सिंगर्स बचे हैं। वहीं, फिनाले से पहले वाले एपिसोड में किसी एक सिंगर को बाहर किया जाएगा। इस एपिसोड में फिल्ममेकर करन जौहर (Karan Johar) स्पेशल गेस्ट बनकर आएंगे। और करन ही शो में बताएंगे कि 5 फाइनलिस्ट कौन है। आपको बता दें कि हाल ही में खबर आई थी कि शो से सायली कांबले (Sayli Kamble) का पत्ता कटेगा लेकिन ताजा जानकारी के हिसाब से सायली शो से बाहर नहीं हुई हैं और वे टॉप 5 में जगह बनाने में कामयाब हो गई हैं। हालांकि मेकर्स की ओर से इस बारे में कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है।


आपको बता दें इस सीजन में काफी उलटफेर देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो शो से शनमुख प्रिया आउट हो चुकी है। इसका सबूत सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक फोटो है। मेकर्स फिनाले को भव्य बनाना चाहते हैं और इसके लिए जमकर तैयारियां की जा रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मेकर्स ने फैसला लिया है कि फिनाले एपिसोड के कई भागों की शूटिंग पहले ही कर ली जाएंगी। फिनाले के एपिसोड की शूटिंग भी इन दिनों जारी है। इसी शूटिंग की एक फोटो सोशल मीडिया पर खास वायरल हो रही है, जिसमें सायली कांबले, अरुणिता, पवनदीप, निहाल और दानिश नजर आ रहे हैं। 


मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार के सीजन में मेकर्स दर्शकों को सरप्राइज दे सकते हैं। बता दें कि 15 अगस्त को ग्रैंड फिनाले होने वाला है और यह 12 घंटे चलेगा। इनमें कुमार सानू, उदित नारायण, अलका याग्निक, सोनू निगम, जुबिन नौटियाल सहित अन्य सेलेब्स शामिल होंगे। वहीं, पुराने सीजन के कुछ विनर्स और इस सीजन के टॉप 15 कंटेस्टेंट्स को भी इसमें शामिल किया जाएगा।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Govinda की बीवी सुनीता ने फिर उठाया शादी पर सवाल! कह दी ऐसी बात कि हो गई वायरल
Rhea Chakraborty Comeback: 5 साल बाद रिया चक्रवर्ती की वापसी, इस सीरीज में आएंगी नज़र!