'इश्क सुभान अल्ला' के इस एक्टर ने दी कोरोना को मात, बताया कैसे हुए ठीक, जल्दी शुरू करेंगे शो की शूटिंग

Published : Jul 07, 2020, 05:46 PM IST
'इश्क सुभान अल्ला' के इस एक्टर ने दी कोरोना को मात, बताया कैसे हुए ठीक, जल्दी शुरू करेंगे शो की शूटिंग

सार

टीवी शो 'इश्क सुभान अल्ला' के एक्टर का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है। इसे लेकर एक्टर काफी खुश है। उन्होंने बताया कि वे जल्दी ही शो की शूटिंग करेंगे। उन्होंने कहा- अब राहत मिली कि मुझे कोई कोरोनावायरस नहीं है। मैं अब बहुत बेहतर हूं। मैं कई एंटीबायोटिक दवाइयां खा रहा था और मैं बहुत बेहतर महसूस कर रहा हूं। उन्होंने बताया- मैं ज्यादा नर्वस नहीं था क्योंकि बुखार का आ जा रहा था। मैं सोशल डिस्टेंस बनाकर अपनी मां के साथ ही रह रहा था। मेरी उनके प्रति और जिनके साथ मैं काम कर रहा था, उनके प्रति जिम्मेदारी थी।

मुंबई. लॉकडाउन के बाद अब अनलॉक 2 शुरू हो चुका है। ये सारी व्यवस्था लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए की गई है। आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी जरूरत के हिसाब से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई कहानी-किस्से, फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच खबर है कि टीवी शो 'इश्क सुभान अल्ला' के एक्टर का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है। इसे लेकर एक्टर काफी खुश है। उन्होंने बताया कि वे जल्दी ही शो की शूटिंग करेंगे।


बरती काफी सावधानी
इश्क शुभान अल्लाह फेम अदनान खान की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इस दौरान उन्होंने काफी सावधानी बरत थी। रोजाना वर्कआउट करते थे और गरम पानी पी रहे थे। अदनान कई दिनों से बीमार चल रहे थे, जिसके चलते उन्होंने कोरोना टेस्ट करवाया। इसे लेकर वह काफी दिनों से परेशान थे। लेकिन रिपोर्ट आने के बाद वह काफी खुश हैं क्योंकि उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उन्होंने खुद इसकी पुष्टि की है।


सीरियल के मेकर्स को मिली राहत
रिपोर्ट आने के बाद सीरियल के मेकर्स को राहत मिली है। वहीं, अदनान का परिवार और उनके फैंस भी काफी खुश हैं। उन्होंने कहा- अब राहत मिली कि मुझे कोई कोरोनावायरस नहीं है। मैं अब बहुत बेहतर हूं। मैं कई एंटीबायोटिक दवाइयां खा रहा था और मैं बहुत बेहतर महसूस कर रहा हूं। उन्होंने बताया- मैं ज्यादा नर्वस नहीं था क्योंकि बुखार का आ जा रहा था। मैं सोशल डिस्टेंस बनाकर अपनी मां के साथ ही रह रहा था। मेरी उनके प्रति और जिनके साथ मैं काम कर रहा था, उनके प्रति जिम्मेदारी थी। महामारी के दौरान आपने अगर लक्षण दिखाई देते हैं, तो यह डरावना होता है। अब मैं पूरी तरह से ठीक होना चाहता हूं और उसके बाद ही शूट को ज्वाइन करूंगा।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Tum Se Tum Tak: आर्य की हालत नाजुक, अनु पर तानों की बौछार; क्या बच पाएगा दोनों का प्यार?
Bhooth Bangla से पहले OTT पर देखें 6 हॉरर-कॉमेडी मूवी, हर एक ने BOX OFFICE पर मचाया गदर