'कसौटी जिंदगी...' से बाहर हुईं हिना खान, अब ये एक्ट्रेस निभाएगी कोमोलिका का किरदार?

Published : Sep 08, 2019, 11:51 AM IST
'कसौटी जिंदगी...' से बाहर हुईं हिना खान, अब ये एक्ट्रेस निभाएगी कोमोलिका का किरदार?

सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एकता कपूर के पास कोमोलिका के रोल के लिए कई सजेशन आए थे। इनमें रागिनी खन्ना, मधुरिमा तुली, रिद्धी डोगरा का नाम शामिल था। 

मुंबई। टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा का किरदार निभाकर घर-घर में पॉपुलर हुई एक्ट्रेस हिना खान ने एकता कपूर का शो छोड़ दिया है। सीरियल 'कसौटी जिंदगी की 2' में कोमोलिका का रोल निभा रहीं हिना खान को दर्शकों ने काफी पसंद किया था, लेकिन दूसरे प्रोजेक्ट्स में बिजी होने के चलते हिना खान ने कसौटी जिंदगी की बीच में ही छोड़ दिया है। इस खबर के बाद से हिना के फैन काफी निराश हैं। 

हिना की जगह अब कौन बनेगी कोमोलिका?
सबसे बड़ा सवाल अब ये है कि हिना खान के बाद कोमोलिका का किरदार आखिर कौन निभाएगा? हालांकि कोमोलिका का रोल निभाने के लिए दूसरी कई एक्ट्रेस के नाम पर विचार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एकता कपूर के पास कोमोलिका के रोल के लिए कई सजेशन आए थे। इनमें रागिनी खन्ना, मधुरिमा तुली, रिद्धी डोगरा का नाम शामिल था। हालांकि एकता कपूर ने इनकी जगह एक्ट्रेस सनाया ईरानी का नाम फाइनल किया था। लेकिन खबरें हैं कि सनाया ईरानी ने वैम्प का किरदार निभाने से साफ मना कर दिया। इसके बाद खबर है कि जैस्मिन भसीन के नाम की चर्चा चल रही है और उनका नाम लगभग फाइनल है। 

कौन हैं जैस्मिन भसीन?
कोटा, राजस्थान की रहने वाली जैस्मिन का जन्म 28 जून 1990 को दिल्ली में हुआ। जैस्मिन ने हॉस्पिटैलिटी में ग्रैजुएशन किया है। टीवी सीरियल में एक्टिंग से पहले जैस्मिन ने कई तेलुगु और तमिल फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने साल 2011 में वानम नाम की तमिल मूवी से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने साल 2014 में कन्नड़, मलयालम और तेलुगु मूवी में भी काम किया। इससे पहले जैसमीन कई ऐड में भी काम कर चुकी हैं।
 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

25वीं सालगिरह पर दुल्हन बनी TMKOC की ‘रोशन सोढ़ी’, पति ने घुटनों पर बैठ किया रोमांटिक प्रपोज- 7 PHOTOS
Shark Tank India Judge Azhar Iqubal का घर किसी महल से कम नहीं, देखे 8 Inside Photos