Kangana Ranaut के 'कैदी' बनेंगे Kaaranvir Bohra, हैंडसम हंक करणवीर पर ये है बड़ा आरोप

Published : Feb 26, 2022, 04:50 PM ISTUpdated : Feb 26, 2022, 05:02 PM IST
Kangana Ranaut के 'कैदी' बनेंगे Kaaranvir Bohra, हैंडसम हंक करणवीर पर ये है बड़ा आरोप

सार

करणवीर बोहरा के हाथ मैं कैदी की तरह एक बोर्ड है, जिसपर उनका नाम और लॉकअप लिखा हुआ है। इसके बाद कंगन रणौत की एंट्री होती है और वह करणवीर को हथकड़ी लगा देती हैं।

मुंबई. कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के लॉक अप (Lock upp) में 'कैदियों' का आना जारी है। उनकी जेल में अगले कैदी करणवीर बोहरा (kaaranvir bohra) बनने वाले हैं। वो बॉलीवुड की क्वीन कंगना की जेल के पांचवें कैदी होंगे। वो यहां पर अत्याचारी गेम खेलेंगे। 

एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने लॉकअप में करणवीर बोहरा की एंट्री का एक प्रोमो शेयर किया गया है। प्रोमो में देखा जा सकता है कि करणवीर बोहरा के हाथ मैं कैदी की तरह एक बोर्ड है, जिसपर उनका नाम और लॉकअप लिखा हुआ है। इसके बाद कंगन रणौत की एंट्री होती है और वह करणवीर को हथकड़ी लगा देती हैं। कंगना अब करण के साथ भी अत्याचारी गेम खेलेंगे।इस प्रोमो को एमएक्स प्लेयर और ऑल्ट बालाजी को भी टैग किया है। 

Kaaranvir bohra पर लगा है ये बड़ा इल्जाम

अब आप सोच रहे होंगे कि कंगना के शो में कंट्रोवर्सियल सेलिब्रेटी जा रहे हैं लेकिन करणवीर को लेकर कोई विवाद तो हुआ ही नहीं है। फिर इन्हें लॉकअप में क्यों डाला जा रहा है। तो कंगना ने इनपर जो इल्जाम लगाया है वो विवाद से भी बड़ा है। उन पर लोगों के दिलों को घायल करने, उन्हें चुराने का आरोप है। जी हां, एक्टर करणवीर बोहरा लाइमलाइट चुराने के इल्जाम में अब जेल की सलाखों के पीछे होंगे। 

क्वीन का हर रूल कबूल है

करण ने भी शो का प्रोमो शेयर किया और लिखा, 'मुझे है कबूल हमारी क्वीन का हर एक रुल!' करणवीर के लॉकअप में जाने के बारे में सुनकर फैंस उत्साहित हो गए हैं। वो अपने चहेते एक्टर के अत्याचारी खेल को देखने के लिए एक्साइटेड हैं। फैंस समेत टीवी सेलेब्स भी उन्हें इस शो के लिए बेस्ट विशेज कह रहे हैं।

इन शो में नजर आ चुके हैं Kaaranvir bohra

बता दें कि करणवीर टीवी इंडस्ट्री के जानेमाने चेहरे हैं।  कसौटी जिंदगी की, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कुसुम, सौभाग्यवती भव, शरारत, नागिन 2, कुबूल है, नच बलिए 4, झलक दिखला जा 6, खतरों के खिलाड़ी 5, बिग बॉस 12 में वो नजर आ चुके हैं। 

और पढ़ें:

URFI JAVED ट्रांसपेरेंट बिकिनी पहन रोड पर किया 'रैंप वॉक', फैंस बोले- ऐसे कपड़े पहन जाती कहां है ये

Anupamaa Spoiler Alert: हमेशा के लिए एक हो जाएंगे अनुपमा और अनुज, वनराज के उड़ जाएंगे होश

RUSSIA की है RAHUL MAHAJAN की तीसरी बीवी, UKRAINE से चल रही जंग को लेकर जानें क्या बोली NATALYA ILINA

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Mahhi Vij का नदीम नादज़ से अफेयर? Ex हसबैंड Jay Bhanushali का चौंकाने वाला रिएक्शन
Prashant Tamang Dies: कौन थे प्रशांत तमांग, पत्नी-बेटी के लिए कितनी संपत्ति छोड़ गए?