सैलेरी कटी तो बिपाशा बसु के पति ने छोड़ दिया एकता कपूर का ये शो, अब इस किरदार के लिए ढूंढा जाएगा नया शख्स

खबर आ रही है कि करन सिंह ग्रोवर ने एकता कपूर का शो कसौटी जिंदगी के को छोड़ दिया है। सूत्रों की मानें तो इस बड़े निर्णय की वजह उनकी फीस है। सूत्र के अनुसार कोरोनावायरस और लॉकडाउन की वजह से एकता ने कुछ बड़े एक्टर्स की सैलेरी कट करने का फैसला लिया हैं जिनमें करन सिंह ग्रोवर का नाम भी शामिल है। जब एकता की टीम ने इस बारे में करन को बताया तो उन्होंने अपनी सैलरी कम करने से इंकार कर दिया। बता दें कि करन को शो एक एपिसोड के तकरीबन 3 लाख रुपए मिलते थे। 

Asianet News Hindi | Published : Jun 19, 2020 1:30 PM IST

मुंबई. कोरोना वायरस की वजह से दुनियाभर में दहशत फैली हुई है। रोज कई लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। इतना ही नहीं हर दिन कोरोना की वजह से हजारों लोगों की मौत भी हो रही है। भारत में इसका असर कम नहीं हुआ है। हालांकि, सरकार द्वारा अब लॉकडाउन खत्म कर राहत दी गई है। राहत मिलने के बाद भी आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी कम ही बाहर निकल रहे हैं। इसी बीच सेलेब्स से जुड़ी कई खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अब खबर आ रही है कि करन सिंह ग्रोवर ने एकता कपूर का शो कसौटी जिंदगी के को छोड़ दिया है। सूत्रों की मानें तो इस बड़े निर्णय की वजह उनकी फीस है।


बड़े एक्टर्स की पैमेंट कट का फैसला 
शो से जुड़े सूत्र के अनुसार कोरोनावायरस और लॉकडाउन की वजह से एकता ने कुछ बड़े एक्टर्स की सैलेरी कट करने का फैसला लिया हैं जिनमें करन सिंह ग्रोवर का नाम भी शामिल है। जब एकता की टीम ने इस बारे में करन को बताया तो उन्होंने अपनी सैलरी कम करने से इंकार कर दिया। बता दें कि करन को शो एक एपिसोड के तकरीबन 3 लाख रुपए मिलते थे। वे महीने में 25 दिन काम करते थे। शो की बात करें, तो जल्द ही लीड एक्टर्स पार्थ समथान और एरिका फर्नांडेस अपनी शूटिंग शुरू करने वाले हैं।


ये करना चाहते हैं करन
एकता की टीम से बातचीत के दौरान करन ने कुछ बड़ा करने की इच्छा भी जाहिर की है। खबरों की मानें तो करन अब बड़े प्रोजेक्ट पर फोकस करना चाहते हैं। ऐसा नहीं कि वे एकता के साथ काम नहीं करना चाहते लेकिन फिलहाल उनकी टीवी में ज्यादा दिलचस्पी नहीं हैं। वे वेब या फिल्में करना चाहते हैं। टीम को उनके रिप्लेसमेंट की खोज करने का आदेश दे दिए गए हैं। अब तक शरद मल्होत्रा, शरद केलकर, गौरव चोपड़ा और इकबाल खान जैसे स्टार्स को टीम ने एप्रोच किया हैं। बता दें कि करन बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु के पति हैं।

Share this article
click me!

Latest Videos

रतन टाटा के अंतिम दर्शन करने पहुंचे सचिन तेंदुलकर #Shorts
पंचतत्व में विलीन हुए Ratan Tata, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
टूट कर बिखर जाएगा इंडिया गठबंधन? कांग्रेस की 'अनदेखी' पर सहयोगियों का जुबानी हमला
जब Ratan Tata ने फोर्ड चेयरमैन से लिया अपमान का बदला, लेकिन अलग अंदाज में...
Ratan Tata की Rare तस्वीरें: बचपन में क्यूट, जवानी में जबरदस्त हैंडसम